top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


रामनवमी पर शिकारपुरा धाम में उमड़ा आस्था का सागर, गुरु भक्ति व राष्ट्र निर्माण का गूंजा संदेश
शिकारपुरा तीर्थधाम, 27 मार्च। रामनवमी के पावन अवसर पर राजस्थान स्थित पावन तीर्थ धाम शिकारपुरा में गुरु महाराज श्री श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य आध्यात्मिक समारोह आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना का विराट संगम बन गया। 26 मार्च 2026 को आयोजित इस दिव्य आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालु, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च2 मिनट पठन


अहमदाबाद में माँ सच्चियाय की भव्य शोभायात्रा व भजन संध्या, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए मग्न
अहमदाबाद। नगर के राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट एवं भक्त मंडल के तत्वावधान में 25 मार्च 2026, बुधवार (चैत्र सुदी सप्तमी) को आयोजित “माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम” कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 4 बजे शाहीबाग स्थित मोनालिसा अपार्टमेंट से भव्य शोभायात्रा के साथ

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च2 मिनट पठन


जयनगर में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव, सनातन संस्कृति पर गर्व का संदेश
बेंगलूरु। जयनगर स्थित अग्रसेन भवन में फरिश्ते चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय भव्य दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च1 मिनट पठन


चेन्नई में संत श्री राजारामजी महाराज का 144वां जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न
चेन्नई। साहूकारपेट स्थित श्री राजेश्वर भवन में संत श्री राजारामजी महाराज का 144वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि में कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भजन गायक पुखराज सेणचा एंड पार्टी ने गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। भजन मंडली द्वारा संत श्री राजारामजी महाराज की महिमा, उनके उपदेशों

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च1 मिनट पठन


“एक शाम गौमाता के नाम” भव्य भजन संध्या, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
बेंगलूरु। श्री कृष्ण गौसेवा आश्रम गोशाला, होसूर बंडे परिसर में बुधवार को संत पुष्करदास महाराज के सान्निध्य में “एक शाम गौमाता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च2 मिनट पठन


वंदे मातरम के साथ नागालैंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य
कोहिमा, 26 मार्च। नागालैंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ गरिमामय वातावरण में प्रारंभ हुआ। सत्र की शुरुआत में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की विकास रूपरेखा प्रस्तुत की।

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च2 मिनट पठन


दादरा-नगर हवेली में विकास परियोजनाओं को गति, प्रशासक को ₹100 करोड़ तक की मंजूरी का अधिकार
सिलवासा। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन-दीव में विकास कार्यों को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रशासक को 100 करोड़ रुपये तक की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार सौंप दिया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस निर्णय के तहत बिना विधानसभा वाले सभी केंद्र शासित प्रदेशों—जिनमें दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव भी शामिल हैं—को वित्तीय स्वायत्तता दी गई है। इससे पहले कई परियोजनाओं के लिए केंद्र की मंजूरी अनिवार्य थी, जिससे विकास कार्यों में

धन्ना राम चौधरी
26 मार्च1 मिनट पठन


सिक्किम लाभलक्ष्मी 4 PM लॉटरी: पारदर्शिता और भरोसे के साथ रोज़ाना जीत का मौका
गंगटोक, 26 मार्च। सिक्किम राज्य लॉटरी निदेशालय द्वारा आयोजित ‘लाभलक्ष्मी 4 PM’ ड्रॉ देश की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद दैनिक लॉटरी योजनाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। प्रतिदिन ठीक शाम 4 बजे आयोजित होने वाला यह ड्रॉ पारदर्शी प्रक्रिया, किफायती टिकट दर और त्वरित परिणाम घोषणा के कारण देशभर के प्रतिभागियों को आकर्षित कर रहा है।

धन्ना राम चौधरी
26 मार्च2 मिनट पठन


त्रिपुरा बजट 2026-27: ₹34,122 करोड़ का प्रावधान, स्वास्थ्य-शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, नया कर नहीं
अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹34,122.31 करोड़ के कुल व्यय का बजट प्रस्ताव पेश किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.55 प्रतिशत अधिक है। बजट में आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹8,940.92 करोड़ का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया गया है, जबकि ₹240.72 करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है। राहत की बात यह रही कि इस बार भी किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं रखा गया है।

धन्ना राम चौधरी
26 मार्च2 मिनट पठन


आतंकी जांच तेज: सीआईके की श्रीनगर समेत तीन जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
श्रीनगर, 26 मार्च। जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुरुवार को घाटी के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में दर्ज एक आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) की टीमों ने श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी।

धन्ना राम चौधरी
26 मार्च2 मिनट पठन


बेंगलूरु में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री राजारामजी महाराज का 144वां जन्मोत्सव, भव्य जागरण व आमसभा का आयोजन
बेंगलूरु, 26 मार्च 2026। श्री राजाराम ओंजणा (पटेल) संघ, बेंगलुरु (कर्नाटक) के तत्वावधान में परम पूज्य श्री 1008 श्री राजारामजी महाराज का 144वां जन्मोत्सव इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर समाज के सभी बंधुओं को सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, जन्मोत्सव के तहत 26 मार्च 2026, गुरुवार को रात्रि 10 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस जागरण में जोधपुर से कुलदीप ओझा एंड पार्टी द्वारा भजन

धन्ना राम चौधरी
26 मार्च2 मिनट पठन


झील-2026: बीएमएस महिला महाविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का संगम, 20 कॉलेजों की छात्राओं ने दिखाया दमखम
बेंगलूरु। बसवनगुड़ी स्थित बीएमएस महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खेलकूद प्रतियोगिता ‘झील-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 20 महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वॉलीबॉल, थ्रो बॉल एवं बॉल बैडमिंटन जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया।

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च1 मिनट पठन


कन्या गुरुकुल नया चेण्डा का शत-प्रतिशत परिणाम, 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर रचा इतिहास
नया चेण्डा /पाली। 10वीं बोर्ड परीक्षा (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) के घोषित परिणामों में कन्या गुरुकुल नया चेण्डा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। लगातार नौवें वर्ष 100 प्रतिशत रिजल्ट कायम रखते हुए संस्थान ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है।
इस वर्ष कुल 197 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें 187 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 10 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च1 मिनट पठन


ईडी का बड़ा खुलासा: 257 साइबर केसों में ₹35,925 करोड़ की ‘काली कमाई’ का पता, 21,857 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच करते हुए साइबर अपराध से जुड़े 257 मामलों में कुल ₹35,925.58 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता लगाया है। यह जानकारी मंगलवार को लोकसभा में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लिखित जवाब में दी।
मंत्री ने बताया कि इन मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध धन एकत्रित किया गया था

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


पश्चिम एशिया संकट पर एकजुटता की पहल: केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न वैश्विक और घरेलू प्रभावों के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट रणनीति तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में इस संकट से निपटने के लिए सभी दलों और राज्यों से सहयोग की अपील की है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं।

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: बेंगलूरु में 80 प्रतिशत सड़क कार्य ठप, बिटुमेन 50 प्रतिशत महंगा
बेंगलूरु। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब देश के बुनियादी ढांचे पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली प्रमुख सामग्री बिटुमेन की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे बेंगलूरु में सड़क निर्माण और डामरीकरण के लगभग 80 प्रतिशत कार्य ठप पड़ गए हैं।
नगर निगम के साथ कार्यरत ठेकेदारों के संघ ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा है कि बिटुमेन की आपूर्ति या तो बाधित हो गई है या फिर कृत्रिम कमी उत्पन

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


चार राज्यों के चुनाव: कांग्रेस के लिए सियासी अग्निपरीक्षा, केरल पर टिकी सबसे बड़ी उम्मीद
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित होने जा रहे हैं। पार्टी के सामने जहां अपनी साख बचाने की चुनौती है, वहीं कई राज्यों में संगठनात्मक कमजोरी और आंतरिक खींचतान उसके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों के नतीजे कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


पश्चिम एशिया युद्ध का लंबा असर, भारत पूरी तरह सतर्क: पीएम मोदी
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर विस्तृत बयान देते हुए इसे “गंभीर और चिंताजनक” स्थिति बताया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है और भारत सरकार देश के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।
प्रधानमंत्री का यह संबोधन लोकसभा में एक दिन पहले दिए गए वक्तव्य के बाद आया, जिसमें उन्होंने देश की सुरक्षा और विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


बेंगलूरु में नौकरी सुरक्षा की मांग पर पौराकर्मिकों का जीबीए कार्यालय घेराव, मई में बड़े आंदोलन की चेतावनी
बेंगलूरु, 25 मार्च। राजधानी बेंगलूरु में सोमवार को पौराकर्मिकों ने अपनी नौकरी की सुरक्षा और सेवा नियमितीकरण को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित पौराकर्मिकों ने ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) के मुख्य आयुक्त एम. महेश्वर राव के कार्यालय में प्रवेश कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सेवा नियमितीकरण प्रमाण पत्र जारी करने, लंबित बोनस के भुगतान तथा ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए पौराकर्मिकों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


बेंगलूरु की जक्कूर फ्लाइंग स्कूल बंद करने की साजिश? विपक्ष का आरोप, 370 एकड़ जमीन पर रियल एस्टेट की नजर
बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जक्कूर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल को बंद करने की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम रियल एस्टेट हितों को साधने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
अशोक ने सदन में कहा कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास स्थित जक्कूर का यह सरकारी फ्लाइंग स्कूल 370 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है, जिस पर रियल एस्टेट माफिया की नजर है। उन्होंने बताया कि यह जमीन 1940 के दशक में म

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


कचरा संग्रहण ठप होने से बेंगलूरु पर संकट की आहट, ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज
बेंगलूरु, 25 मार्च। आईटी नगरी बेंगलूरु में कचरा संग्रहण सेवाओं के बाधित होने से एक बार फिर स्वच्छता संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। सोमवार को शहर के 76 इलाकों में कचरा उठाने का कार्य प्रतीकात्मक रूप से रोक दिया गया, जिससे कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगने लगे और जनस्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है।
यह विरोध प्रदर्शन कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन) व्यवस्था और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का परिणाम है। कचरा संग्रहण से जुड़े वाहन चालक और सफाई कर्मचारी आरो

धन्ना राम चौधरी
25 मार्च2 मिनट पठन


वाराणसी में भोजपुरी साहित्य का सम्मान: ‘चुभे लागल बरगद के छांव’ सहित चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
वाराणसी। भोजपुरी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तथागत ट्रस्ट के तत्वावधान में वाराणसी के बरजी गांव स्थित बनारस पब्लिक स्कूल में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी पांडुलिपि प्रकाशन योजना के अंतर्गत चयनित चार रचनाकारों की कृतियों का विधिवत प्रकाशन और लोकार्पण किया गया।

धन्ना राम चौधरी
24 मार्च2 मिनट पठन


एमईएस कॉलेज मल्लेश्वरम में ‘परिवर्तन 2026’ का शुभारंभ, शिक्षा व नवाचार पर जोर
बेंगलूरु। एम ई एस कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, मल्लेश्वरम के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित ‘परिवर्तन 2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र मुणोत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. गिरधर पी. रेड्डी, प्राचार्य डॉ. आदर्श, उप-प्राचार्य डॉ. अनीता श्री कुमार तथा वाणिज्य विभाग की प्रमुख ईदू वाई सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

धन्ना राम चौधरी
24 मार्च1 मिनट पठन


अहमदाबाद में 25 मार्च को माँ सच्चियाय की भव्य शोभायात्रा व भक्तिमय संध्या
अहमदाबाद। नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम 25 मार्च 2026, बुधवार (चैत्र सुदी 7) को देखने को मिलेगा, जब राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट एवं भक्त मंडल के तत्वावधान में “माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है और इस बार 13वीं महाभक्ति संध्या का आयोजन होगा।

धन्ना राम चौधरी
24 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page