top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सैनिक सम्मान रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 100 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
28 जून
2 मिनट पठन
People donate blood on cots at a busy outdoor camp under a tent, with observers and banners, including a Blood Donation Camp sign.

ऑपरेशन सिंदूर विजय उत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर विजयनगर मारुति मेडिकल्स की अनूठी पहल, सैनिकों के सम्मान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करते युवा एवं उपस्थित गणमान्य अतिथि

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 28 जून, 2026 देशभक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब ऑपरेशन सिंदूर विजय उत्सव की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में विजयनगर स्थित मारुति मेडिकल्स द्वारा सैनिकों के सम्मान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक शिविर में 100 से भी अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।


प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकत्रित रक्त का संग्रहण बेंगलुरु रुधिर संस्थान द्वारा किया गया। शिविर में मौजूद लोगों ने सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया।


Men attend a voluntary blood donation camp in a pink tent, with donors reclining and Kannada banner and posters behind them.

मारुति मेडिकल्स के संचालक आनंद मुणोत जैन ने सभी रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पौधे भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के दौरान हंसराज मुणोत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में भाजपा नेता सप्तगिरि गौड़ा, पूर्व पार्षद एच रविंद्र, पूर्व पार्षद उमेश शेट्टी, पूर्व पार्षद डॉ. राजू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं नगासंत धनंजय स्वामी जी ने शिविर स्थल पहुंचकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया और मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताया।


रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उपेंद्र गौड़ा, नवीन सेठ एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र मुणोत ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page