top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


पुस्तक समीक्षा -"मुक्त परिंदे" मुक्तक संग्रह
"मुक्त परिंदे" पुस्तक जनपद अंबेडकरनगर के ख्यातिलब्ध रचनाकार, हास्य के पुरोधा कवि श्री रामदरस पांडेय 'विश्वासी' जी की सद्य:प्रकाशित कृति है। यह एक पुस्तक ही नहीं, वरन एक ऐसी पुष्प वाटिका है जिसमें विविध रंग व विविध गंध के पुष्प अपनी आभा से साहित्य उपवन को आह्लादित कर रहे हैं। पुस्तक "मुक्त परिंदे" मुक्तकों का एक पिटारा है। एक सौ बारह पृष्ठों में फैली,पूरे के पूरे पांच सौ सात उत्कृष्ट मुक्तकों से लबरेज यह पुस्तक विशिष्ट है।

Ashok kumar Singh
3 घंटे पहले4 मिनट पठन


राम जन्मोत्सव से राममय हुआ कथा पंडाल
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 4 सितंबर 2026। पैलेस ग्राउंड के गेट नंबर 9 पर 1 से 7 सितंबर तक आयोजित भव्य श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा पंडाल भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। परम पूज्य श्री राजन जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं और महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान महाराज जी ने भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रसं

Ashok kumar Singh
3 घंटे पहले5 मिनट पठन


पोस्टर लगाकर श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 04 सितंबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के प्रचार-प्रसार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व शांति सेवा समिति, बेंगलुरु के कार्यकर्ताओं ने शहर में कथा के पोस्टर लगाकर श्रद्धालुओं तक आगामी धार्मिक आयोजन की जानकारी पहुंचाने का अभियान चलाया। आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परम पूज्य शांतिदूत ‘धर्मरत्न’ श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 02 से 08 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कथ

धन्नाराम चौधरी
3 घंटे पहले1 मिनट पठन


कन्हैया जन्मे, भक्ति में डूबा देश
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 4 सितंबर 2026। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…” के जयघोष के साथ शुक्रवार को देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।

Ashok kumar Singh
4 घंटे पहले2 मिनट पठन


अंतरिक्ष में भारत की नई ‘आंख’
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com श्रीहरिकोटा, 4 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शुक्रवार तड़के GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष आधारित पृथ्वी निगरानी क्षमता को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण परिसर से सुबह

Ashok kumar Singh
4 घंटे पहले2 मिनट पठन


भारत-बेल्जियम रिश्तों में नई रफ्तार
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 4 सितंबर 2026। भारत और बेल्जियम के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
वार्ता में दोनों देशों ने पारंपरिक आर्थिक संबंधों को नई तकनीकी साझेदारी से जोड़ने पर जोर दिया। विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, स्वच्

Ashok kumar Singh
4 घंटे पहले2 मिनट पठन


पुस्तक समीक्षा -"प्रेम कलश" खण्डकाव्य
समीक्षक - लालबहादुर चौरसिया 'लाल' साहित्यकार एवं कवि महामंत्री - विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी आजमगढ़ इकाई
"प्रेम कलश" पुस्तक आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित कवि श्री रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र' जी द्वारा रचित श्रृंगार रस से ओतप्रोत, मनमुग्ध कर देने वाला मनोहारी खण्डकाव्य है। जो कि 'कामायनी प्रकाशन' प्रयागराज से प्रकाशित है। खण्डकाव्य "प्रेम कलश" की विधिवत भूमिका श्रीराम तिवारी 'सहज' जी ने लिखी है, यह बड़े गौरव की बात है। पुस्तक के शीर्षक से ही हमें यह आभास होने लगता है कि यह पुस

Ashok kumar Singh
1 दिन पहले4 मिनट पठन


शिव महिमा के बीच गूंजा राम जन्मोत्सव
भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 3 सितंबर 2026। फूलों की नगरी बेंगलुरु में प्रिंसेज श्राइन, पैलेस ग्राउंड के गेट नंबर-9 पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा और प्रभु श्रीराम के दिव्य जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।

Ashok kumar Singh
1 दिन पहले3 मिनट पठन


दो दशक बाद बेल्जियम के पीएम भारत पहुंचे
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026।भारत और बेल्जियम के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है और करीब दो दशक बाद किसी बेल्जियम के प्रधानमंत्री का भारत दौरा हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय व

Ashok kumar Singh
1 दिन पहले3 मिनट पठन


पाकिस्तान में 100 साल पुराना मंदिर ढहाने पर भारत सख्त, जांच की मांग
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में एक सौ वर्ष से अधिक पुराने हिंदू मंदिर के ढहाए जाने की खबरों पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। भारत ने पाकिस्तान सरकार से घटना की तत्काल जांच कराने और अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

धन्नाराम चौधरी
1 दिन पहले2 मिनट पठन


अंतरिक्ष से धरती तक नई नजर
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com भारत की अंतरिक्ष यात्रा को यदि केवल रॉकेटों की उड़ान और उपग्रहों की संख्या के आधार पर देखा जाए, तो उसकी वास्तविक कहानी अधूरी रह जाएगी। अंतरिक्ष विज्ञान की सबसे बड़ी सफलता तब होती है, जब आकाश में स्थापित तकनीक धरती पर रहने वाले सामान्य नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक बने। मौसम की सटीक जानकारी हो, बाढ़ और चक्रवात की निगरानी हो, कृषि योजनाओं का निर्माण हो, जंगलों और जल संसाधनों का अध्ययन हो अथवा प्राकृतिक आपदा के समय त्वरित न

Ashok kumar Singh
1 दिन पहले9 मिनट पठन


सूखे पर विशेष सत्र बुलाए सरकार : विजयेंद्र
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com गुडादुर, 3 सितंबर 2026। कर्नाटक में सूखे और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति, किसानों की आत्महत्याओं और कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। विजयेंद्र ने सूखा प्रभावित किसानों के 5 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

धन्नाराम चौधरी
1 दिन पहले3 मिनट पठन


केपीसीसी में उत्तर कर्नाटक पर मंथन, चार जिलों के नेता जुटे
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 सितंबर 2026। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय में उत्तर कर्नाटक के चार जिलों-रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयनगर—के कांग्रेस प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता KPCC अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने की। बैठक में संबंधित जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया

धन्नाराम चौधरी
2 दिन पहले1 मिनट पठन


दलित मुद्दों पर विजयेंद्र का सरकार पर हमला, पदयात्रा का ऐलान
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 सितंबर 2026। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दलित समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दलित समुदाय के नेताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने सूखा प्रभावित क्षेत्रों, एससीपी/टीएसपी निधि, आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को लेकर सरकार को घेरा।
विजयेंद्र ने दावा किया कि भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर राज्य सरकार दबाव में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सूखा प्रभाव

धन्नाराम चौधरी
2 दिन पहले2 मिनट पठन


SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश: बोले- आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक हथियार नहीं बन सकता
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) बिश्केक | 2 सितंबर 2026
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख एक बार फिर मजबूती से रखा। उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री का यह संदेश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत अन्य वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में सामने आया।

Ashok kumar Singh
2 दिन पहले2 मिनट पठन


नेपाल में जलप्रलय का कहर: 1,127 मौतें, 4,858 लोग लापता; युद्धस्तर पर तलाश जारी
भारतार्थ खबर संवाददाता (Bhaarataarth.com) काठमांडू | 2 सितंबर 2026
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और उससे जुड़ी आपदा ने भारी तबाही मचा दी है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 1,127 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4,858 लोग अभी भी लापता हैं। सुरक्षा बलों और राहत टीमों का खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और शवों की पहचान का काम भ

Ashok kumar Singh
2 दिन पहले1 मिनट पठन


PM मोदी का बड़ा संदेश: विदेश घूमने, विदेश में शादी और जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचें
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 2 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां देश में बने उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं, विदेश में शादी समारोह आयोजित करने और जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया।

Ashok kumar Singh
2 दिन पहले2 मिनट पठन


पुस्तक समीक्षा - "काले अक्षर कविता और कवि" काव्य संग्रह
समीक्षक - लालबहादुर चौरसिया 'लाल'
महामंत्री - विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी, आज़मगढ़ इकाई
"वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान,
उमड़कर आँखों से चुपचाप बही होगी कविता अनजान।"
महाकवि सुमित्रानंदन पंत जी की इन पंक्तियों को जब मैं पढ़ता हूँ और इसकी गहराई में जाता हूँ, तो अनेक कवियों की छाया मेरे अंतःपटल पर अंकित हो उठती है। ऐसे कवि सिर्फ़ समाज के लिए अवतरित होते हैं। समाज की पीड़ा और आह्लाद उनकी कविताओं में निहित होता है। उन्हीं कवियों में एक हैं साहित्यकार श्री

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले4 मिनट पठन


SCO मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बिश्केक (किर्गिस्तान), 1 सितंबर 2026। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। सम्मेलन के दौरान तीनों नेताओं की संक्षिप्त बातचीत और अभिवादन के दृश्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया तथा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।

धन्नाराम चौधरी
3 दिन पहले2 मिनट पठन


जल विवादों पर कर्नाटक की कानूनी तैयारी तेज
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री एन. चालुवारायास्वामी ने राज्य से जुड़े प्रमुख अंतरराज्यीय नदी जल विवादों और महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर कानूनी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में कावेरी नदी जल विवाद, मेकेदातु परियोजना तथा अपर कृष्णा परियोजना (यूकेपी) से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार के वरिष्

धन्नाराम चौधरी
3 दिन पहले2 मिनट पठन


नेपाल में जलप्रलय, 1,003 मौतें
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com काठमांडू, 1 सितंबर 2026। नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आपदा ने व्यापक तबाही मचा दी है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक 1,003 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,916 लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
हिमालयी क्षेत्र में 26 अगस्त को शुरू हुई इस प्राकृतिक आपदा के बाद बर्फ, पानी, चट्टानों और भारी मलबे के

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


भारत की GDP ने पकड़ी तेज रफ्तार, 7.8% की छलांग
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 7.8 प्रतिशत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर दर्ज की है। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में दर्ज यह वृद्धि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 6.9 प्रतिशत की तुलना में अधिक रही और आर्थिक अनुमानों से भी बेहतर मानी जा रही है।
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही मे

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


BRICS से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, VVIP रिहर्सल से बदले मार्ग
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। आगामी BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में VVIP मोटरकेड की फुल-स्केल रिहर्सल के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुरक्षा तैयारियों के तहत कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया।
रिहर्सल को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


आतंकवाद पर मोदी का दो टूक संदेश
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बिश्केक, 1 सितंबर 2026। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा और स्पष्ट रुख दोहराया। उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद प

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले3 मिनट पठन
bottom of page