top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


सूखे पर विशेष सत्र बुलाए सरकार : विजयेंद्र
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com गुडादुर, 3 सितंबर 2026। कर्नाटक में सूखे और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति, किसानों की आत्महत्याओं और कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। विजयेंद्र ने सूखा प्रभावित किसानों के 5 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

धन्नाराम चौधरी
1 दिन पहले3 मिनट पठन


केपीसीसी में उत्तर कर्नाटक पर मंथन, चार जिलों के नेता जुटे
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 सितंबर 2026। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय में उत्तर कर्नाटक के चार जिलों-रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयनगर—के कांग्रेस प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता KPCC अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने की। बैठक में संबंधित जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया

धन्नाराम चौधरी
2 दिन पहले1 मिनट पठन


दलित मुद्दों पर विजयेंद्र का सरकार पर हमला, पदयात्रा का ऐलान
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 सितंबर 2026। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दलित समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दलित समुदाय के नेताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने सूखा प्रभावित क्षेत्रों, एससीपी/टीएसपी निधि, आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को लेकर सरकार को घेरा।
विजयेंद्र ने दावा किया कि भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर राज्य सरकार दबाव में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सूखा प्रभाव

धन्नाराम चौधरी
2 दिन पहले2 मिनट पठन


PM मोदी का बड़ा संदेश: विदेश घूमने, विदेश में शादी और जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचें
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 2 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां देश में बने उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं, विदेश में शादी समारोह आयोजित करने और जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया।

Ashok kumar Singh
2 दिन पहले2 मिनट पठन


SCO मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बिश्केक (किर्गिस्तान), 1 सितंबर 2026। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। सम्मेलन के दौरान तीनों नेताओं की संक्षिप्त बातचीत और अभिवादन के दृश्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया तथा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।

धन्नाराम चौधरी
3 दिन पहले2 मिनट पठन


नेपाल में जलप्रलय, 1,003 मौतें
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com काठमांडू, 1 सितंबर 2026। नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आपदा ने व्यापक तबाही मचा दी है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक 1,003 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,916 लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
हिमालयी क्षेत्र में 26 अगस्त को शुरू हुई इस प्राकृतिक आपदा के बाद बर्फ, पानी, चट्टानों और भारी मलबे के

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


भारत की GDP ने पकड़ी तेज रफ्तार, 7.8% की छलांग
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 7.8 प्रतिशत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर दर्ज की है। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में दर्ज यह वृद्धि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 6.9 प्रतिशत की तुलना में अधिक रही और आर्थिक अनुमानों से भी बेहतर मानी जा रही है।
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही मे

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


BRICS से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, VVIP रिहर्सल से बदले मार्ग
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। आगामी BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में VVIP मोटरकेड की फुल-स्केल रिहर्सल के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुरक्षा तैयारियों के तहत कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया।
रिहर्सल को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


एक देश, एक समय: मार्च 2027 से IST होगा आधिकारिक मानक
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026। भारत में समय को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने Legal Metrology (Indian Standard Time) Rules, 2026 को 27 अगस्त 2026 को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) को देशभर में कानूनी, प्रशासनिक, वाणिज्यिक और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सामान्य समय-संदर्भ बनाया जाएगा।

धन्नाराम चौधरी
4 दिन पहले4 मिनट पठन


विदेश में एकता, देश में सवाल: हरिप्रसाद ने RSS से मांगा जवाब
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 31 अगस्त 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी. के. हरिप्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में दिए गए धार्मिक एकता संबंधी बयान का उल्लेख करते हुए संघ की विचारधारा और देश के भीतर अल्पसंख्यकों को लेकर बन रहे राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाए हैं।
हरिप्रसाद ने कहा कि मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक अंतरधार्मिक संवाद के दौरान कहा था कि जो व्यक्ति भारत म

धन्नाराम चौधरी
4 दिन पहले4 मिनट पठन


CJP पर वांगचुक का बड़ा बयान, बोले -राजनीति में आना गलत नहीं
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने कॉकroach जनता पार्टी (CJP) से जुड़े युवाओं और उसके प्रमुख संस्थापकों की राजनीतिक संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उनके आकलन के अनुसार CJP से जुड़े कुछ संस्थापकों में भविष्य में राजनीति में आने की महत्वाकांक्षा हो सकती है। हालांकि, वांगचुक ने इसे किसी तरह की नकारात्मक बात नहीं बताया। वांगचुक ने यह टिप्पणी एक पॉडकास्ट बातचीत के द

Ashok kumar Singh
4 दिन पहले2 मिनट पठन


न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा संदेश: विविधता में एकता भारत की शक्ति, दुनिया को साथ चलने का संदेश
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com)न्यूयॉर्क | 30 अगस्त 2026
न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित Universal Oneness Celebration कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विविधता, सामाजिक सद्भाव और मानवता की एकता पर जोर दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक परंपरा को विविधताओं के बीच एकता का उदाहरण बताते हुए इसे दुनिया के सामने सकारात्मक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया।

Ashok kumar Singh
5 दिन पहले2 मिनट पठन


‘मन की बात’ में मोदी का नशामुक्त युवा पर जोर
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण में देशवासियों से सामाजिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नशामुक्त युवा, महिला उद्यमिता, स्वच्छता, विज्ञान एवं अंतरिक्ष, कृषि में विविधता, भारतीय इतिहास और स्वदेशी उत्पादों सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Ashok kumar Singh
5 दिन पहले3 मिनट पठन


नेपाल-तिब्बत में जलप्रलय, 750 से अधिक मौतें
भारतार्थ खबर, अशोक कुमार सिंह, Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है। हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर से जुड़ी घटना के बाद अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के अनुसार नेपाल और तिब्बत में मृतकों की संख्या 750 से अधिक हो गई है, जबकि 3,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Ashok kumar Singh
5 दिन पहले2 मिनट पठन


ताशकंद में गूंजा भारत का अपनापन
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com ताशकंद, 30 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान राजधानी ताशकंद में भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय के लोग एक होटल में एकत्र हुए। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

धन्नाराम चौधरी
5 दिन पहले2 मिनट पठन


नागेंद्र को चुनौती, 2028 में जहां लड़ेंगे, मैं भी लड़ूंगा: श्रीरामुलु
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 29 अगस्त 2026। भाजपा के पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु ने मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके बी. नागेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि 2028 में नागेंद्र जिस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, वह भी वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे। श्रीरामुलु ने यह बात भाजपा के राज्य कार्यालय जगन्नाथ भवन में पार्टी के प्रस्तावित मार्च का लोगो जारी करते हुए कही।
नौ विधानस

धन्नाराम चौधरी
6 दिन पहले3 मिनट पठन


नागेंद्र का इस्तीफा, कर्नाटक में सियासी घमासान
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 29 अगस्त 2026।कर्नाटक की राजनीति में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब योजना एवं सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र ने वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले के बीच मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस और सरकार को किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचाने के लिए स्वेच्छा से पद छोड़ने का निर्णय लिया है। वह दोबारा मंत्री बनने के करीब 25 दिन बाद ही पद से हटे हैं।

धन्नाराम चौधरी
6 दिन पहले3 मिनट पठन


बाढ़ के सैलाब में इंसान के पास पहुंचा हाथी, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 28 अगस्त 2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी के बीच एक हाथी एक व्यक्ति के बेहद करीब पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में व्यक्ति पानी के तेज बहाव के बीच संघर्ष करता नजर आता है, जबकि हाथी उसके पास पहुंचकर उसे सहारा देता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो में बाढ़ का पानी बेहद तेज नजर आ रहा है। इसी दौरान हाथी व्यक्ति की ओर बढ़ता है और वह व्यक्ति हाथी को पकड़न

Ashok kumar Singh
6 दिन पहले2 मिनट पठन


100 गांवों के विकास को ₹225 करोड़ की सौगात
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता: अशोक कुमार सिंह बालाघाट, 29 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम बोंदारी पहुंचकर जनजातीय परिवारों से संवाद किया। इस दौरान जिले के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए करीब ₹225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व नक्सल

Ashok kumar Singh
6 दिन पहले2 मिनट पठन


मोदी उज्बेकिस्तान रवाना, SCO में आतंकवाद पर रहेगा फोकस
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य एशिया के दौरे पर उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह SCO के प्रति भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने

धन्नाराम चौधरी
6 दिन पहले2 मिनट पठन
bottom of page