top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

श्री उत्सव 2026: मदुरै में महिला प्रतिभाओं का भव्य उत्सव

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
22 जून
2 मिनट पठन
तेरा पंथ महिला मंडल के आयोजन में आत्मनिर्भरता, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की दिखी अनूठी झलक Terapanth Mahila Mandal Madurai Shri Utsav 2026

तेरा पंथ महिला मंडल के आयोजन में आत्मनिर्भरता, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की दिखी अनूठी झलक Terapanth Mahila Mandal Madurai Shri Utsav 2026


भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) मदुरै (तमिलनाडु) | 22 जून, 2026 मदुरै स्थित तेरापंथ भवन रविवार को उत्साह, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की अद्भुत ऊर्जा से सराबोर नजर आया, जब तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य “श्री उत्सव 2026” का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करना रहा। आयोजन में समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।


कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता एवं आईजा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सालेचा ने फीता काटकर उत्सव का शुभारंभ किया। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी गीतों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग भर दिए।

उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा दीपिका फुलफागर ने स्वागत भाषण देते हुए महिला मंडल की विभिन्न सामाजिक योजनाओं एवं “श्री उत्सव” के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतम गुलेच्छा एवं मंत्री अभिनंदन बागरेचा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।


मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “श्री उत्सव” महिलाओं के लिए प्रेरणादायी मंच है, जहां वे अपने हुनर और व्यवसायिक क्षमताओं को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकती हैं। वहीं दिनेश सालेचा ने महिलाओं की सामाजिक और सांस्कृतिक भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 44 स्टॉल रहे, जिनमें शॉपिंग, स्वादिष्ट व्यंजन, हस्तनिर्मित उत्पाद, गेम्स और घरेलू उद्यमों की शानदार झलक देखने को मिली। महिलाओं ने अपनी कला, पाक-कौशल और व्यावसायिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार किया। आयोजन में 400 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही और सभी ने महिला मंडल की इस अभिनव पहल की सराहना की।



फादर्स डे के अवसर पर आयोजित “लकी फादर एंड चाइल्ड” प्रतियोगिता ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम में पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।


अंत में मंत्री मधु पारख ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page