top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


चौधरी आंजणा समाज शिक्षा समिति चेन्नई की नई कार्यकारिणी घोषित, शिक्षा और प्रतिभा सम्मान को मिलेगी नई गति
भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)डेटलाइन | चेन्नई | 3 अगस्त, 2026 चौधरी आंजणा समाज शिक्षा समिति चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को साहूकारपेट स्थित राजेश्वर भवन में आयोजित समिति की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद्, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।

धन्नाराम चौधरी
4 अग॰2 मिनट पठन


मदुरै में उमड़ा आस्था का सैलाब, साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश
भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) मदुरै (तमिलनाडु) | 20 जुलाई 2026 मदुरै में सोमवार को धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-6 का चातुर्मास मंगल प्रवेश हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। श्री साँचा सुमतिनाथ भगवान राजेन्द्र सुरी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित "सदगुरू समर्पणम चातुर्मास–2026" के इस ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे शहर को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया।

धन्नाराम चौधरी
21 जुल॰2 मिनट पठन


श्री श्रीयादे माताजी मंदिर तामरैपाकम चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) चेन्नई | 17 जुलाई, 2026
श्री श्रीयादे माताजी मंदिर तामरैपाकम चुनाव शुक्रवार को उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। चेन्नई के तामरैपाकम कुट रोड स्थित श्रीयादे भवन प्रांगण में आयोजित आमसभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ दोपहर 12:15 बजे हुआ, जिसमें मंदिर के विकास, सामाजिक सहभागिता और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

धन्नाराम चौधरी
18 जुल॰1 मिनट पठन


धर्म घर तक, राजनीति सबके लिए! अन्नामलाई का बड़ा ऐलान
भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) पोलाची (तमिलनाडु) | 13 जुलाई, 2026 भाजपा के पूर्व तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने नए सामाजिक-राजनीतिक मंच 'वी द लीडर्स' के पहले सार्वजनिक सम्मेलन में भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन उसे निजी जीवन तक ही सीमित रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन भविष्य में एक राजनीतिक दल का रूप लेगा, जो स्वस्थ राजनीति, सेवा,

धन्नाराम चौधरी
13 जुल॰3 मिनट पठन


चेन्नई-बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल: बैयप्पनहल्ली और व्हाइटफील्ड में बन सकते हैं भूमिगत स्टेशन
संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 11 जुलाई, 2026 चेन्नई-बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल परियोजना दक्षिण भारत की परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव ला सकती है। 306 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बेंगलुरु शहर में बैयप्पनहल्ली और व्हाइटफील्ड में भूमिगत स्टेशन बनाए जाने की संभावना है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों महानगरों के बीच यात्रा समय घटकर केवल 1 घंटा 13 मिनट रह जाएगा। यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर देश के सबसे महत्वाकांक्षी रेल बुनियादी ढांचा पर

धन्नाराम चौधरी
11 जुल॰2 मिनट पठन


श्री उत्सव 2026: मदुरै में महिला प्रतिभाओं का भव्य उत्सव
भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) मदुरै (तमिलनाडु) | 22 जून, 2026 मदुरै स्थित तेरापंथ भवन रविवार को उत्साह, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की अद्भुत ऊर्जा से सराबोर नजर आया, जब तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य “श्री उत्सव 2026” का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करना रहा। आयोजन में समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण उत

धन्नाराम चौधरी
22 जून2 मिनट पठन


मंदिरों का पैसा अब सिर्फ धार्मिक कार्यों पर, CM विजय ने रद्द किए 46 प्रोजेक्ट
भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) चेन्नई (तमिलनाडु) | 22 जून, 2026। तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक ऐसा ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है, जिसने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय सरकार ने पूर्ववर्ती डीएमके सरकार के उस बड़े फैसले को पलट दिया है, जिसके तहत मंदिरों के फंड से कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाए जाने थे। टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) सरकार ने ₹245.85 करोड़ की लागत वाले 46 प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक मंजूरी प

धन्नाराम चौधरी
22 जून2 मिनट पठन


श्री राजेश्वर मंदिर चेन्नई का 16वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्नभव्य शोभायात्रा
भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) चेन्नई | 19 जून, 2026 चेन्नई के साहूकारपेट स्थित श्री राजेश्वर भगवान मंदिर का 16वां वार्षिकोत्सव समारोह इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजनों, भव्य शोभायात्रा, हवन-यज्ञ और जागरण कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। समाज के बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमव

धन्नाराम चौधरी
19 जून2 मिनट पठन


मदुरै साउथ भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, रेल सेवा की मांग उठी
मदुरै (तमिलनाडु)। मदुरै साउथ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीरामा श्रीनिवासन के जैन तेरापंथ भवन पहुंचने पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मदुरै तेरापंथ सभा, जैन समाज, कपड़ा मार्केट एवं राजस्थानी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मदुरै प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मुकेश राजपुरोहित एवं जेठूसिंह राजपुरोहित ने माल्यार्पण कर श्रीनिवासन का स्वागत किया। वही

धन्ना राम चौधरी
14 अप्रैल2 मिनट पठन
bottom of page