top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

चौधरी आंजणा समाज शिक्षा समिति चेन्नई की नई कार्यकारिणी घोषित, शिक्षा और प्रतिभा सम्मान को मिलेगी नई गति

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
4 अग॰
2 मिनट पठन
Hindi poster with religious emblem and three portraits, announcing new office bearers elected and offering congratulations.

राजेश्वर भवन, साहूकारपेट में सर्वसम्मति से हुआ गठन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को लेकर लिया संकल्प

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)डेटलाइन | चेन्नई | 3 अगस्त, 2026 चौधरी आंजणा समाज शिक्षा समिति चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को साहूकारपेट स्थित राजेश्वर भवन में आयोजित समिति की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद्, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश जी करड़ (कुपावास) को शिक्षा समिति का अध्यक्ष, निंबाराम पौण (निंबावास) को सचिव तथा नगाराम सोलंकी (बाकरा) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 18 सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जो समिति की विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन करेगी।


नई कार्यकारिणी


अध्यक्ष: दिनेश जी करड़ (कुपावास).,सचिव: निंबाराम पौण (निंबावास),कोषाध्यक्ष: नगाराम सोलंकी (बाकरा),कार्यकारिणी सदस्य,जेपारामजी सोलंकी (केशवणा),लादाराम तरक (सांकरणा) ,भंवरलाल पिलास (वागोतरा) ,भगाराम खागड़ा (बिजली),मनाराम (रतपुरा) ,खेताराम (बिशनगढ़),पकाराम फक (बिशनगढ़),रुपाराम तरक (सांकरणा),रोहित/मनरूपारामजी भूरिया (कोटड़ा) ,अशोक कुमार/अजबारामजी ,सुजाराम ऐलाण कपुरजी (गंगावास),प्रतापरामजी भूरिया (धानता) जुझाराम गोदन ,डूगररामजी (बांकली),भूपेन्द्र आंजणा (जुंजाणी),पुखराज (रेवड़ाखुद) ,दिनेश कुमार कोदली (रुसियार)


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी आंजणा समाज शिक्षा समिति चेन्नई पिछले कई वर्षों से समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करती आ रही है। इन आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है।


समिति समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, शिक्षा जागरूकता अभियान और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी करती है। इन प्रयासों का परिणाम है कि समाज के अनेक युवा आज चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी और विभिन्न प्रशासनिक एवं निजी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।


बैठक में नई कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं को गति देगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, मार्गदर्शन और कैरियर परामर्श जैसी योजनाओं को और प्रभावी बनाएगी।


समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी। सभी पदाधिकारियों ने भी समाजहित में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।


बैठक का समापन समाज की उन्नति, शिक्षा के विस्तार और युवा शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समाजबंधुओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page