मदुरै साउथ भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, रेल सेवा की मांग उठी
- धन्ना राम चौधरी

- 14 अप्रैल
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
मदुरै (तमिलनाडु)। मदुरै साउथ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीरामा श्रीनिवासन के जैन तेरापंथ भवन पहुंचने पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मदुरै तेरापंथ सभा, जैन समाज, कपड़ा मार्केट एवं राजस्थानी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मदुरै प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मुकेश राजपुरोहित एवं जेठूसिंह राजपुरोहित ने माल्यार्पण कर श्रीनिवासन का स्वागत किया। वहीं अभिषेक कोठारी, विनीत बोथरा, राजकुमार नाहटा एवं अक्षय लोढ़ा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रतनलाल गुर्जर एवं ईश्वर सिंह ने साल भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जबकि महेंद्र छाजेड़, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सालेचा, अनिल श्रीमाल एवं महावीर श्रीश्रीमाल ने दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मारवाड़ की परंपरा के प्रतीक साफा पहनाकर नितेश कोठारी एवं तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं आईसीएआई डिजिटल बोर्ड के सदस्य डी.सी. जैन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान मदुरै उत्तर भारतीय यात्री सेवा संघ एवं जैन तेरापंथ सभा द्वारा मदुरै से जोधपुर के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग को लेकर एक लिखित ज्ञापन भी श्रीनिवासन को सौंपा गया। ज्ञापन में ट्रेन संख्या 06067 मदुरै–भगत की कोठी (जोधपुर) को नियमित रूप से संचालित करने तथा ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी–चेन्नई सेंट्रल को मदुरै तक विस्तारित करने की प्रमुख मांग रखी गई। भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवासन ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में पूर्ण प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने किया, जबकि संचालन नितेश कोठारी ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में सभा के मंत्री अभिषेक कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
_edited.jpg)



टिप्पणियां