गरवलिया धाम में प्रथम बरसी महोत्सव की तैयारियां तेज
- धन्ना राम चौधरी

- 14 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
रोहट। क्षेत्र के गरवलिया स्थित राजेश्वर भगवान अर्बुदा देवी शक्तिपीठ, गरवलिया धाम में सोमवार को प्रथम पाटोत्सव, बरसी महोत्सव एवं वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। साध्वी चम्पाबाई महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 अप्रैल 2026 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जबकि 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समारोह की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आवास, भोजन, यातायात, स्वागत-सत्कार तथा समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग समाजबंधुओं को सौंपी गईं। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए आयोजन को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने और इसे यादगार बनाने पर जोर दिया।
चौराई सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु बैठक में शामिल हुए। सभी ने एकमत से महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। गरवलिया धाम में आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा, जिसे लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
_edited.jpg)



टिप्पणियां