top of page
भारतार्थ-logo

श्री श्रीयादे माताजी मंदिर तामरैपाकम चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 18 जुल॰
  • 1 मिनट पठन
Group of men in colorful turbans posing indoors in a decorated room, with framed pictures and shrine items, festive mood.
आमसभा में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

श्री श्रीयादे मातेश्वरी मंदिर तामरैपाकम की आमसभा में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान।

भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) चेन्नई | 17 जुलाई, 2026

श्री श्रीयादे माताजी मंदिर तामरैपाकम चुनाव शुक्रवार को उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। चेन्नई के तामरैपाकम कुट रोड स्थित श्रीयादे भवन प्रांगण में आयोजित आमसभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ दोपहर 12:15 बजे हुआ, जिसमें मंदिर के विकास, सामाजिक सहभागिता और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


सभा के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।


नई कार्यकारिणी में कालूराम ब्रान्दणा को अध्यक्ष, तुलच्छाराम भडकोलिया को उपाध्यक्ष, सोहनलाल बेतडीया को कोषाध्यक्ष, चुन्नीलाल रेडवाल को उपकोषाध्यक्ष, श्यामलाल पड़ाया एवं बाबूलाल कवाड़िया को सचिव, धर्मीचंद ब्रान्दणा को मंत्री, मांगीलाल कवाड़िया को सह मंत्री तथा रतनलाल मंडावरा को सूचना मंत्री चुना गया।


बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि शेष कार्यकारिणी सदस्यों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। नवगठित समिति ने मंदिर के धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन-प्रसादी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी मंदिर के विकास और समाजहित के कार्यों को नई गति देगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page