top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


कर्नाटक कांग्रेस में उथल-पुथल, 24 विधायक दिल्ली रवाना
बेंगलूरु। कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट फेरबदल की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक विधायक अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। इन विधायकों का उद्देश्य पार्टी हाईकमान से मिलकर मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी लेना है।
सूत्रों के अनुसार, विधायक अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंचे और आगामी दो से तीन दिनों तक वहीं डेरा डालने की रणनीति बनाई है। वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जु

धन्ना राम चौधरी
13 अप्रैल2 मिनट पठन


असम मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का इस्तीफा, मामला दर्ज
उदलगुड़ी (असम)। विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने अचानक पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इस अप्रत्याशित कदम से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद पार्टी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दैमरी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में सुरेन दैमरी पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप ल

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, असम में उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उदलगुड़ी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने अचानक कांग्रेस छोड़ने और चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर दिया। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है तथा पार्टी की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, कांग्रेस ने दैमरी के इस दावे से दूरी बनाते हुए कहा है कि उन्होंने अभी तक पार्टी को औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं सौंपा है।

धन्ना राम चौधरी
8 अप्रैल2 मिनट पठन


डिब्रूगढ़ से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा में उमड़ी भीड़ और उत्साह को विपक्ष के लिए “चिंता का संकेत” बताते हुए कहा कि जनता का यह समर्थन आगामी चुनावों में बड़ा संदेश देने वाला है।

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल2 मिनट पठन


केरल में कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल
कोच्चि: केरल की राजनीति में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान सामने आया। वायरल वीडियो में नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को सियासी संघर्ष के दौरान महिलाओं को “हथियार” की तरह इस्तेमाल करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। इस बयान के सामने आते ही राज्य की सियासत गरमा गई है और विपक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल2 मिनट पठन


पुडुचेरी में कांग्रेस का ‘5 गारंटी’ दांव
पुडुचेरी। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस की ओर से मतदाताओं को साधने के लिए ‘5 गारंटी’ का बड़ा ऐलान किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए कई अहम कदम उठाए जाएंगे।

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल2 मिनट पठन


खरगे के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस पर ‘सेल्फगोल’ का आरोप
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के लोगों को लेकर की गई टिप्पणी अब कांग्रेस के लिए राजनीतिक ‘सेल्फगोल’ साबित होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर तीखा हमला शुरू कर दिया है, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावों पर असर डालने वाला मान रहे हैं।

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल3 मिनट पठन


असम चुनाव से पहले बड़ा दलबदल: अमीनुल इस्लाम कांग्रेस में शामिल, बदरुद्दीन के बाद थे एआईयूडीएफ के ‘नंबर दो’
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मनकचर से विधायक अमीनुल इस्लाम ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कभी एआईयूडीएफ में बदरुद्दीन अजमल के बाद ‘नंबर दो’ की हैसियत रखने वाले इस्लाम का यह कदम चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राज्य कांग्रेस नेतृत्व भी म

धन्ना राम चौधरी
1 अप्रैल2 मिनट पठन


तमिलनाडु चुनाव में सीटों की ‘बिक्री’ का आरोप, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह
मार्तंडम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी की सीट-बंटवारे और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता एस. विजयधारानी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में सीटें ‘बेची’ जा रही हैं और उम्मीदवारों का चयन अलोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है।

धन्ना राम चौधरी
30 मार्च2 मिनट पठन


असम चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘5 गारंटी’ का ऐलान, खरगे ने साधा भाजपा पर निशाना
गुवाहाटी/लखीमपुर। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मतदाताओं को साधने के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए ‘5 गारंटी’ का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में आयोजित एक विशाल जनसभा में महिला कल्याण, स्वास्थ्य, भूमि अधिकार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े वादों को प्रमुखता से रखा।

धन्ना राम चौधरी
30 मार्च2 मिनट पठन


पुडुचेरी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: सीनियर नेता एवी सुब्रमण्यन का इस्तीफा, बढ़ी सियासी हलचल
पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका तब लगा, जब उसके वरिष्ठ नेता एवी सुब्रमण्यन ने अचानक अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से कुछ ही दिन पहले आए इस फैसले ने पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुब्रमण्यन ने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष वी वैथिलिंगम को सौंपा। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा तेज

धन्ना राम चौधरी
29 मार्च2 मिनट पठन


केरल में सियासी संग्राम: सतीशन पर आरएसएस से समर्थन मांगने का आरोप, कांग्रेस नेता ने किया खंडन
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक वरिष्ठ नेता के दावे ने सियासी माहौल गरमा दिया है। संघ समर्थक संगठन ‘हिंदू ऐक्य वेदी’ के प्रदेश अध्यक्ष आर.वी. बाबू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता और यूडीएफ चेयरमैन वी.डी. सतीशन ने वर्ष 2001 और 2006 के विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए आरएसएस नेताओं से संपर्क कर उनका समर्थन मांगा था।

धन्ना राम चौधरी
28 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page