top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


बेंगलूरु में राजपूताना सेवा संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
बेंगलूरु। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन का स्थापना दिवस समारोह शहर में अत्यंत उत्साह, गरिमा और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का संचार हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक पुलिस के

धन्ना राम चौधरी
13 अप्रैल2 मिनट पठन


भव्यता के साथ मनाया गया 54वां मुनेश्वरा जात्रा महोत्सव
बेंगलूरु। मुनेश्वरा ब्लॉक स्थित श्री मुनेश्वरा स्वामी देवस्थान में श्री जडे मुनेश्वरा स्वामी देवस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में 54वें जात्रा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान मुनेश्वर स्वामी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। विधिवत पूजा-अर्चना, विशेष अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु

धन्ना राम चौधरी
11 अप्रैल1 मिनट पठन


चौरडिया परिवार की धर्मसेवा, मुमुक्षु कविताजी के परिवार ने समर्पित किया अनुज्ञा पत्र
बेंगलूरु/चेन्नई/जोधपुर। जैन समाज में आध्यात्मिक साधना एवं त्याग की प्रेरणादायक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चौरडिया परिवार ने एक गौरवपूर्ण पहल की है। जिनशासन गौरव, आगमज्ञ एवं प्रवचन प्रभाकर परमश्रद्धेय आचार्य भगवन्त 1008 श्री हीराचन्द्रजी म.सा. तथा भावी आचार्यप्रवर श्री महेन्द्रमुनि जी म.सा. के पावन सान्निध्य में व्याख्यात्री महासती श्री भाग्यप्रभा जी म.सा. की सेवा में अध्ययनरत मुमुक्षु बहिन श्रीमती कविताजी चौरडिया ने अपना अनुज्ञा पत्र समर्पित किया।

धन्ना राम चौधरी
9 अप्रैल2 मिनट पठन


मदुराई में गौसेवा का सराहनीय कार्य, गायों को खिलाया पौष्टिक आहार
मदुराई। भीषण गर्मी के बीच गौसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां स्थित श्री मीनाक्षी गौशाला में श्री खेतेश्वर सेवा संघ, मदुराई के सदस्यों ने जीवदया कार्यक्रम के तहत गायों की सेवा कर उन्हें हरा चारा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाया।
संघ के मदुराई प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में गौवंश को पर्याप्त पोषण और देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संघ के सदस्य गौशाला पहुंचे और वहां मौजूद गायो

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल1 मिनट पठन


रामनवमी पर सेवा का अनूठा उदाहरण: ऑटो चालक संघ ने किया छाछ वितरण
बेंगलूरु। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर मैसूर रोड स्थित गालिअआंजनैया ऑटो चालक संघ द्वारा सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संघ के तत्वावधान में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानका एवं ठंडी छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च1 मिनट पठन


“एक शाम गौमाता के नाम” भव्य भजन संध्या, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
बेंगलूरु। श्री कृष्ण गौसेवा आश्रम गोशाला, होसूर बंडे परिसर में बुधवार को संत पुष्करदास महाराज के सान्निध्य में “एक शाम गौमाता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

धन्ना राम चौधरी
27 मार्च2 मिनट पठन


महावीर जन्म कल्याणक पर शिवमोग्गा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानवता का संदेश
शिवमोग्गा, 15 मार्च। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शहर में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। श्री आदिनाथ जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रोटरी ब्लड सेंटर शिवमोग्गा के सहयोग से एच.पी.एम. रोड स्थित श्री आदिनाथ जैन भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

धन्ना राम चौधरी
19 मार्च2 मिनट पठन


राष्ट्रीय सुरक्षा माह में बेंगलूरु में लगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
बेंगलूरु। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के 55वें वर्ष के अवसर पर समाज सेवा और जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलूरु में एक नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन और के.ई.सी. इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

धन्ना राम चौधरी
15 मार्च2 मिनट पठन


नई दिल्ली में आंजणा समाज युवा महासभा की प्रभावी उपस्थिति, देशहित में युवाओं के रचनात्मक कार्यों की दी जानकारी
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के मेंबर एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप से आंजणा समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना (निंबाहेड़ा, राजस्थान) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से समाजहित एवं राष्ट्रहित में युवाओं द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

धन्ना राम चौधरी
6 मार्च2 मिनट पठन


नगर देवता अणम्मादेवी–बंडे महाकालम्मा देवी के 36वें वार्षिक उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बैटरायनपूरा होसा बडावणे निवासी गला क्षेमाभिवृधि ट्रस्ट द्वारा नगर देवता अण्णम्मादेवी एवं बंडे महाकालम्मा देवी के 36वें वार्षिक उत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

धन्ना राम चौधरी
1 मार्च1 मिनट पठन
bottom of page