महावीर जन्म कल्याणक पर शिवमोग्गा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानवता का संदेश
- धन्ना राम चौधरी

- 19 मार्च
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
शिवमोग्गा, 15 मार्च। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शहर में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। श्री आदिनाथ जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रोटरी ब्लड सेंटर शिवमोग्गा के सहयोग से एच.पी.एम. रोड स्थित श्री आदिनाथ जैन भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में युवाओं सहित कुल 34 श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों को जीवनदान मिल सकता है। वर्तमान समय में कई मरीजों को आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाने में सहायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है।
शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने सभी दाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। आयोजन स्थल पर स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों से मानवता को मजबूती मिलती है और युवाओं को आगे आकर इस प्रकार की पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
श्री आदिनाथ जैन नवयुवक मंडल एवं रोटरी ब्लड सेंटर शिवमोग्गा की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
प्रेषक: शांतिलाल साकरिया, शिवमोग्गा।
_edited.jpg)



टिप्पणियां