top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर बीजेपी की आपत्ति, वेबसाइट ठप रहने से बढ़ी परेशानी; तारीख बढ़ाने की मांग

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
18 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Group of men exchanging a document in an office

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य चुनाव आयोग से जीबीए चुनाव के लिए जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के सत्यापन और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तकनीकी खामियों और समय की कमी का मुद्दा उठाया।


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट 13 मार्च से 18 मार्च 2026 तक तकनीकी कारणों से काम नहीं कर रही थी। इस वजह से हजारों मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच नहीं कर पाए, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बीजेपी की ओर से जीबीए के मुख्य आयुक्त को औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।


नेताओं के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 मार्च 2026 को उनके कार्यालय में प्राप्त हुई, लेकिन वेबसाइट बंद रहने के कारण उसका समय पर सत्यापन नहीं हो सका। इसके अलावा आगामी त्योहारों के चलते अगले तीन दिनों तक छुट्टियां रहने से बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर जाने वाले हैं, जिससे सूची की जांच प्रक्रिया और प्रभावित होगी।


बीजेपी ने नागरिकों की सुविधा और उनके मताधिकार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च 2026 करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पर्याप्त समय मिलने से अधिक से अधिक मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकेंगे और त्रुटियों को सुधार सकेंगे।


इस प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, विधायक एस. सुरेश कुमार, सतीश रेड्डी, एस. मुनिराजू, बेंगलुरु दक्षिण जिला अध्यक्ष सी.के. राममूर्ति, उत्तर जिला अध्यक्ष एस. हरीश तथा केंद्रीय जिला अध्यक्ष सप्तगिरी गौड़ा सहित अन्य नेता शामिल रहे।


पार्टी ने उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा, ताकि मतदाताओं के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा सुनिश्चित की जा

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page