top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतिभाओं का उत्साह: न्यू ड्रीम स्पोर्ट्स क्लब ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिताएं

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
9 मार्च
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Women celebrating with medals and trophy on International Women's Day

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी।

(Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू ड्रीम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा रामसंद्र स्थित इनोवेटिव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग की 15 से अधिक महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है।


प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को खेलों से जुड़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सदस्यों तथा विद्यालय प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page