top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलूरु में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह, बच्चों को पुस्तकें और पेंसिल भेंट

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
9 मार्च
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Adults distributing books and pencils to children in Bengaluru

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी।

(Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति, बेंगलूरु द्वारा महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता दुबे के नेतृत्व में समाज की महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संस्कारों के महत्व पर चर्चा करते हुए श्रीमती स्नेह लता दुबे ने कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार और समाज दोनों के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक महिला ही मजबूत समाज की आधारशिला बनती है, इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।


  • People at a Women's Day event in Bengaluru distributing books

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था की ओर से उन्हें पुस्तकें और पेंसिल भेंट की गईं। बच्चों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें नियमित पढ़ाई करने और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया गया।


समारोह में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना से परिपूर्ण रहा।


कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page