top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

युवा प्रतिभाओं का संगम ‘चतुरार्थ 2026’ में दिखा उत्साह का रंग

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 1 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। एम ई एस महाविद्यालय राजाजीनगर द्वारा ‘चतुरार्थ 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को निखारती है और ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास करते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और लक्ष्य की ओर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा ने स्वागत भाषण में कहा कि ‘चतुरार्थ 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकें। प्रोफेसर वज्रेश्वरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शारदा, प्रोफेसर वज्रेश्वरी एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।


‘चतुरार्थ 2026’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने इसे ज्ञान, प्रतिस्पर्धा एवं प्रेरणा का एक सशक्त मंच बताया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page