top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ द्वारा पूर्व जेडीए सचिव भागीरथ विश्नोई का भव्य स्वागत, प्रवासी समाज की एकजुटता की सराहना

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 6
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। बेंगलूरु के बोम्मनहली स्थित सिरवी समाज भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के तत्वावधान में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं जोधपुर जेडीए के पूर्व सचिव तथा अतिरिक्त जिलाधीश रहे भागीरथ विश्नोई का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रवासी राजस्थानी समाज के कई गणमान्य सदस्य और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राजपुरोहित तथा सिरवी समाज के सदस्यों ने साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भागीरथ विश्नोई का सम्मान किया। इस अवसर पर सिरवी समाज के पूर्व सचिव ओमप्रकाश बर्फा तथा समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत और प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपुरोहित का भी पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया।


अपने संबोधन में भागीरथ विश्नोई ने प्रवासी राजस्थानी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण भारत में बसे प्रवासी बंधु जिस प्रकार प्रत्येक पर्व-त्योहार पर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है, जो भविष्य के लिए एक अमूल्य धरोहर है।


विश्नोई ने यह भी आश्वासन दिया कि राजस्थान में किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यों में यदि प्रवासी समाज को कोई कठिनाई आती है तो वे अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजबंधुओं ने आपसी संवाद के माध्यम से प्रवासी समाज के विकास, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page