top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

बेंगलूरु में सांवलाराम देवासी का अभिनंदन, प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ ने किया भव्य स्वागत

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। बेंगलूरु के शांतिनगर स्थित लूनावत जैन स्थानक भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांवलाराम देवासी (पूर्व चैयरमैन, भीनमाल नगरपालिका एवं भाजपा अजमेर जिले के संगठन प्रभारी) के बैंगलोर आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम के संयोजक भावेश देवासी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवासी समाज को अपने मूल प्रदेश की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए। समारोह में पूर्व चैयरमैन देवासी के साथ प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत एवं दानाराम देवासी का भी सम्मान किया गया। देवासी समाज के अध्यक्ष शिवराम, पूर्व अध्यक्ष गोपालराम, अर्जुनराम, रामाराम, विक्रमसिंह, कुलदीपसिंह, धनाराम, गोमजी एवं जगाराम सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को साफा व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।


अपने संबोधन में सांवलाराम देवासी ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने आगामी पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में प्रवासी बंधुओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु संगठन स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहने की बात कही और इच्छुक प्रवासी बंधुओं से चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत ने होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए देवासी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने चैयरमैन कार्यकाल में देवासी ने सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी तथा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी को सशक्त किया है।


कार्यक्रम के अंत में संयोजक भावेश देवासी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी समाजजन उपस्थित रहे और आपसी एकता व संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page