top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

बेंगलूरु में राजस्थानी संस्कृति की रंगत, ‘शेखावाटी धमाल ग्रुप’ का होली विशेष चंग डांस कार्यक्रम 6 मार्च को

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 5
  • 2 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। राजस्थानी संस्कृति, लोकगीतों और होली की पारंपरिक उमंग को जीवंत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बैंगलोर जंक्शन के तत्वावधान में 6 मार्च 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शेखावाटी धमाल ग्रुप द्वारा राजस्थानी परंपरा का प्रसिद्ध चंग डांस और होली के लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।


कार्यक्रम का आयोजन रोटरी हाउस ऑफ फ्रेंडशिप में शुक्रवार, 6 मार्च को रात 8 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली, लोकगीतों की स्वर लहरियां तथा विशेष फेस्टिव डिनर का भी आयोजन किया गया है।


कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक मनोज दीक्षित और नूतन बेगानी राजस्थानी फाग और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देंगे। चंग की थाप पर गूंजने वाले ये गीत राजस्थान की लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेंगे, जिससे बेंगलूरु में बसे राजस्थानियों सहित सभी संस्कृति प्रेमियों को अपने प्रदेश की याद ताजा करने का अवसर मिलेगा।


इस सांस्कृतिक संध्या में कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। इनमें रोटरी जोन एंबेसडर आरटीएन शंकर शास्त्री, जोन सेक्रेटरी आरटीएन अर्जुन मेरवाड़े, असिस्टेंट गवर्नर आरटीएन अशोक पाटिल तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी आरटीएन देवदासन किझापट शामिल होंगे।


कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के अध्यक्ष आरटीएन कमल कर्नानी, सचिव आरटीएन मनीष बोझ्जावर और क्लब सर्विस डायरेक्टर आरटीएन नीता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेंगलूरु में राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना है।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीत, चंग की थाप पर नृत्य, फूलों की होली और उत्सवी माहौल के साथ विशेष डिनर का भी आनंद लिया जा सकेगा। यह कार्यक्रम बेंगलूरु में रहने वाले राजस्थानी समुदाय और सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए होली से पूर्व एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होने की उम्मीद है।


इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 9110893253 और 9343036197 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page