top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भारतीय जैन संघटन शिवमोग्गा चैप्टर का सराहनीय प्रयास

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
1 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Group of women in traditional Indian attire at an event

भारतार्थ, बेंगलूरु संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

शिवमोग्गा, कर्नाटका। महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय जैन संघटन (बीजेएस) शिवमोग्गा चैप्टर एवं बीजेएस लेडीज़ विंग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन, शिवमोग्गा में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजगता का परिचय दिया।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रक्षा राव, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर, उषा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, जोखिम कारकों, नियमित जांच (स्क्रीनिंग) तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसे समय पर जांच और उचित जागरूकता के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है।


डॉ. राव ने कहा कि “आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देतीं, जबकि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है।” उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर पैप स्मीयर टेस्ट एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।


सत्र के दौरान उपस्थित महिलाओं ने खुलकर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. राव ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाकर समय पर जांच और उपचार के प्रति प्रेरित करना था, जिसमें आयोजकों को उल्लेखनीय सफलता मिली।


इस अवसर पर बीजेएस लेडीज़ विंग की सचिव श्रीमती विजया केवलचंद, कमेटी सदस्य श्रीमती बबली नितेश, श्रीमती कविता कवाड, श्रीमती आशा बाफना एवं श्रीमती कविता बोहरा उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए भविष्य में भी निरंतर ऐसे आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता डॉ. रक्षा राव का सम्मान किया गया तथा सभी उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया गया। तत्पश्चात हाई टी की व्यवस्था की गई।


भारतीय जैन संघटन शिवमोग्गा चैप्टर एवं बीजेएस लेडीज़ विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।


प्रेषक: शांतिलाल एच. साकरिया, शिवमोग्गा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page