top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

भामाशाह मेहराराम ओड ने सरकारी अस्पताल को वाहन भेंट कर पेश की समाजसेवा की मिसाल

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 3
  • 1 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

शिवमोग्गा (कर्नाटक)। समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह समाजसेवी मेहराराम ओड (मजल, समदड़ी), वर्तमान निवासी शिवमोग्गा (कर्नाटक) ने सरकारी अस्पताल को एक वाहन भेंट कर उत्कृष्ट जनसेवा का परिचय दिया है। इस पुनीत अवसर पर आंजणा पटेल समाज शिवमोग्गा एवं पतंजलि चिकित्सालय शिवमोगा के नाम की पट्टिका अंकित कर वाहन समाज बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया।


कार्यक्रम के दौरान अस्पताल अधिकारियों ने मेहराराम ओड का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा समाज की ओर से किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि इस वाहन से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता प्राप्त होगी।



इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि मेहराराम ओड का यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान किया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जनहित का श्रेष्ठ उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।


समाज बंधुओं ने समस्त ओड परिवार को इस अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मेहराराम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और भविष्य में भी ऐसे लोकहितकारी कार्यों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करते रहें।


यह सेवा कार्य समाज में सहयोग, समर्पण और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। उपरोक्त जानकारी केवलराम पटेल शिवमोग्गा ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page