top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

नगर देवता अणम्मादेवी–बंडे महाकालम्मा देवी के 36वें वार्षिक उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 1 min read

Updated: Mar 20

People gathered for a traditional religious ceremony

भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। बैटरायनपूरा होसा बडावणे निवासी गला क्षेमाभिवृधि ट्रस्ट द्वारा नगर देवता अण्णम्मादेवी एवं बंडे महाकालम्मा देवी के 36वें वार्षिक उत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।


उत्सव की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक और मंगल आरती से हुई। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर विशेष सजावट और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अन्नदान कार्यक्रम में स्वयं सेवा प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई। अपने संबोधन में मुणोत ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


उत्सव के अंतर्गत आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव पिछले 36 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहता है।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महेंद्र मुणोत को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह वार्षिक उत्सव क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page