top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

भक्ति और सेवा का संगम: बंडे महाकाली उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महेंद्र मुणोत ने वितरित की शिक्षण सामग्री

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। सातवें स्टार श्री विनायक गेलेयारा बलेगा, के पी अग्रहारा के तत्वावधान में बंडे महाकाली उत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला।


उत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी मां की आराधना की। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महेंद्र मुणोत ने देवी मां के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर समाज सेवा का संदेश भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ना समय की आवश्यकता है। शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे प्रयास समाज को सशक्त बनाते हैं।


आयोजकों द्वारा महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page