top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

बेंगलूरु में स्वराज एक्सप्रेस संगठन का भव्य शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत का किया गया सम्मान

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 12
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। शहर के प्रसिद्ध पुटणा चेट्टी पुरभवन में स्वराज एक्सप्रेस संगठन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान संगठन के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महेंद्र मुणोत का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्वराज एक्सप्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया समाज का आईना होता है। सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने स्वराज एक्सप्रेस संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूती मिलेगी।


कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान संगठन के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि स्वराज एक्सप्रेस संगठन आने वाले समय में पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page