top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

मदुराई में गौसेवा का सराहनीय कार्य, गायों को खिलाया पौष्टिक आहार

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 6
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

मदुराई। भीषण गर्मी के बीच गौसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां स्थित श्री मीनाक्षी गौशाला में श्री खेतेश्वर सेवा संघ, मदुराई के सदस्यों ने जीवदया कार्यक्रम के तहत गायों की सेवा कर उन्हें हरा चारा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाया।


संघ के मदुराई प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में गौवंश को पर्याप्त पोषण और देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संघ के सदस्य गौशाला पहुंचे और वहां मौजूद गायों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया। इस दौरान संघ के सक्रिय सदस्य प्रहलादसिंह तालकिया ने बताया कि श्री खेतेश्वर सेवा संघ लंबे समय से जीवदया, गौसेवा और समाजहित के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे निभाना हम सभी का कर्तव्य है।



कार्यक्रम के दौरान जीवराजसिंह पांचडोलियां, गणपतसिंह धरमधारी, अमरसिंह नौरवा, बाबुसिंह आर. धरमधारी, रामदयालसिंह पांचडोलियां, हरिसिंह खाराबैरा, जालमसिंह धरमधारी, मदनसिंह टूकड़ा, सवाईसिंह पिलोवणी, भैरुसिंह ढनंठोरा, विकाससिंह धरमधारी, कल्याणसिंह धोलेरिया, बाबुसिंह ए. धरमधारी, के.पी. सिंह बसन्त, जगदीशसिंह चाड़वास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संघ के इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page