top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

“एक शाम गौमाता के नाम” भव्य भजन संध्या, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 27
  • 2 min read

Updated: Apr 18

Men presenting 11,11,111 rupee check to Shri Matheshwari Bhakt Mandal Trust

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। श्री कृष्ण गौसेवा आश्रम गोशाला, होसूर बंडे परिसर में बुधवार को संत पुष्करदास महाराज के सान्निध्य में “एक शाम गौमाता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में भजन गायक कैलाश पंवार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राजस्थान से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. ओम मुडेल ने मायड़ भाषा में सुमधुर लोक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। “गुरु मेहर करो”, “धरूं आपरो ध्यान”, “इण दुनिया में गौमाता भगवान कहीये” और “आव आव म्हारा कृष्ण कन्हैया, गौमाता अरदास करे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। पूरे परिसर में गौमाता के जयकारों की गूंज सुनाई दी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोभक्त समाजसेवी प्रकाश चौहान ने गौमाता के चारे के लिए एक विशाल शेड निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं समाजसेवी शोभाराम चोयल ने भी चारे हेतु शेड निर्माण का संकल्प लिया। भजन गायक डॉ. ओम मुडेल ने सभी गौभक्तों से गौमाता की सेवा के लिए सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और, मुम्बई सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गौसेवा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संत पुष्करदास महाराज ने अपने संबोधन में हाल ही में गौशाला में आगजनी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गौसेवा के लिए समाज का यह सहयोग अत्यंत प्रेरणादायक है। संत महाराज ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी व्यापारी को अपने व्यवसाय में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो वे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी भी व्यापारी की दुकान बंद नहीं होने देंगे, बल्कि उसे आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में हैदराबाद, राजस्थान, कोयंबतूर, सूरत, पुणे, मुंबई, तिरुपति और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों से आए महिला भजन मंडलियों, जैन समाज, विष्णु समाज, कन्नड़ समाज, कन्नूर ग्राम पंचायत तथा राजस्थानी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन सीरवी ने किया। अंत में गोशाला ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page