top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

एमईएस कॉलेज मल्लेश्वरम में ‘परिवर्तन 2026’ का शुभारंभ, शिक्षा व नवाचार पर जोर

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 6 days ago
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। एम ई एस कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, मल्लेश्वरम के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित ‘परिवर्तन 2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र मुणोत उपस्थित रहे।


इस अवसर पर निदेशक डॉ. गिरधर पी. रेड्डी, प्राचार्य डॉ. आदर्श, उप-प्राचार्य डॉ. अनीता श्री कुमार तथा वाणिज्य विभाग की प्रमुख ईदू वाई सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।


मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ स्वयं को ढालने, नवाचार को अपनाने और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ‘परिवर्तन’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और व्यावसायिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


निदेशक डॉ. गिरधर पी. रेड्डी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल का अनुभव मिलता है। प्राचार्य डॉ. आदर्श ने छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें वर्तमान व्यावसायिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा।


अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page