top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

अहमदाबाद में 25 मार्च को माँ सच्चियाय की भव्य शोभायात्रा व भक्तिमय संध्या

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 24
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

अहमदाबाद। नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम 25 मार्च 2026, बुधवार (चैत्र सुदी 7) को देखने को मिलेगा, जब राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट एवं भक्त मंडल के तत्वावधान में “माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है और इस बार 13वीं महाभक्ति संध्या का आयोजन होगा।


ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा ने बताया कि यह आयोजन माँ सच्चियाय के परम भक्त बासा श्री अमरचंदजी राठौड़ की प्रेरणा से निरंतर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर शहर में विशेष उत्साह का माहौल है और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा होगी, जो दोपहर 3:00 बजे शाहीबाग स्थित मोनालिसा अपार्टमेंट (सुजाता फ्लैट गेट नंबर-2 के सामने) से रवाना होगी। शोभायात्रा में विशेष रजत रथ में माँ सच्चियाय की सुसज्जित तस्वीर विराजमान रहेगी तथा 51 आकर्षक ध्वजाएं इसकी शोभा बढ़ाएंगी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ उल्लासपूर्वक इसमें भाग लेंगे।


यह शोभायात्रा सरदार पटेल स्मारक (राज भवन), सर्किट हाउस होते हुए शाहीबाग स्थित भक्ति हॉल पहुंचेगी, जहां ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात राज भवन मुख्य द्वार से माताजी का अलौकिक प्रवेश होगा और अक्षत से बधाई दी जाएगी। तत्पश्चात लाभार्थी परिवार मांगीलालजी सुमेरमलजी कंकु चौपड़ा परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माताजी की स्थापना की जाएगी।


शाम 5:00 बजे से महाभक्ति संध्या का शुभारंभ होगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक केमिता राठौड़ (उदयपुर), गौरव मालू (बाड़मेर) एवं बाल कलाकार कृषिव बागरेचा (जोधपुर) अपनी मधुर एवं जोशीली प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण का सृजन करेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से विशेष रूप से काले वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में न आने का अनुरोध किया है।


इससे पूर्व 24 मार्च को तेरापंथ भवन में “माँ के नाम की मेहंदी” कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिला मंडल ने भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण तैयार किया।



आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट, सच्चियाय माता भक्त मंडल, महिला मंडल एवं लाभार्थी कंकु चौपड़ा हिराणी परिवार के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा, महेंद्र गोगड़, पुष्पराज चौपड़ा, देवेंद्र चौपड़ा सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार समय पर उपस्थित होकर शोभायात्रा एवं भक्ति संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है। पूरे नगर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page