top of page
भारतार्थ-logo

गौशाला में आग से चारा राख, अब भजन संध्या के माध्यम से जुटेगा सहयोग

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 24 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 28 मार्च

Poster: 'One Evening in the Name of Cow Mother' event, March 25, 2026, showing a cowshed fire

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)


बेंगलूरु। शहर के होसुरु बंडे क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा आश्रम गौशाला में 17 मार्च 2026 को हुई भीषण आगजनी की घटना ने गौभक्तों को झकझोर कर रख दिया। आग लगने से गौमाता के लिए संग्रहित चारा दो शेड में पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे गौशाला के सामने चारा-पानी की व्यवस्था को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।


इस आपात स्थिति से निपटने एवं गौमाता की सेवा के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने हेतु श्री कृष्ण गौ सेवा आश्रम गौशाला एवं श्री मातेश्वरी भक्त मंडल (रजि.), बेंगलूरु के तत्वावधान में “एक शाम गौ माता के नाम” शीर्षक से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।


यह भजन संध्या 25 मार्च 2026, बुधवार को रात्रि 8:15 बजे से मित्तगनहल्ली मेन रोड, बिदारहल्ली होबली, कन्नूर पोस्ट (बेंगलूरु-562149) स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध संत श्री पुखराज जी महाराज एवं श्री रामायज्ञदास जी महाराज की सान्निध्यता रहेगी, वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक कैलाश पवार गागुड़ा, गौ रत्न गायक ओमजी‌ मुंडेल डीगरणा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।


आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गौशाला में उत्पन्न संकट की घड़ी में सहयोग जुटाने का एक सामूहिक प्रयास है। गौमाता के चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों, गौभक्तों, दानवीर भामाशाहों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की गई है।


कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन (प्रसादी) की भी व्यवस्था की गई है। प्रसादी के लाभार्थियों में प्रकाशजी चौहान (एमडी, एक्सपर्टकॉलर्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलूरु) एवं सवाईसिंहजी राजपुरोहित (महेश केटरर्स, बेंगलूरु) का विशेष सहयोग रहेगा।


आयोजकों ने सत्य सनातन धर्म से जुड़े सभी समाजजनों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और गौसेवा के इस अभियान को सफल बनाएं।


सहयोग हेतु इच्छुक व्यक्ति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कल्याणनगर शाखा में उपलब्ध खाते (संख्या: 133111100004003, IFSC: UBIN0813311) के माध्यम से भी अपना योगदान दे सकते हैं।


इस आयोजन को लेकर गौभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे गौसेवा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page