हसीरू भूमि रिजॉर्ट में कांठा प्रांत विजयनगर मंडल का तृतीय होली स्नेह मिलन सम्पन्न, सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हुआ आयोजन
- धन्ना राम चौधरी

- 23 मार्च
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
विजयनगर। कांठा प्रांत विजयनगर मंडल द्वारा 22 मार्च 2026 को हसीरू भूमि इको फ्रेंडली रिजॉर्ट में तृतीय होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
समारोह के दौरान राजस्थानी संस्कृति की झलक विशेष रूप से देखने को मिली। राजस्थानी गैर नृत्य एवं लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगों और संगीत के इस संगम ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक महेंद्र कुमार हंसराज मुणोत सहित सह-प्रायोजक अनराज सुरेश चंद, महावीर चंद भंडारी, ललित कुमार गांधी, राजेश कुमार गांधी, शांता देवी भंडारी, डॉ. प्रकाश मुणोत एवं अन्य सहयोगियों का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में कहा कि कांठा प्रांत विजयनगर मंडल अपने सृजनात्मक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा गुरु भगवंतों की विहार सेवा, मानव सेवा, जीव दया, तीर्थ यात्रा एवं नवकार मंत्र साधना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्नेह मिलन जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और आत्मीयता बढ़ती है।
समारोह के अंत में मंडल के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
_edited.jpg)



टिप्पणियां