आंजणा प्रीमियर लीग सीजन-6: आहोर फाइटर्स बनी चैंपियन, राजेश्वर क्रिकेट क्लब रहा उपविजेता
- धन्ना राम चौधरी

- 23 मार्च
- 2 मिनट पठन

आंजणा प्रीमियर लीग चेन्नई सीजन 6 की विजेता टीम आहोर फाइटर्स
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
चेन्नई। कलबी युवा स्पोर्ट्स क्लब, चेन्नई के तत्वावधान में आयोजित आंजणा प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट सीजन-6 का भव्य समापन 22 मार्च को मेघना कॉलेज ग्राउंड, रेडहिल्स में हुआ। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट (21-22 मार्च) में आंजणा समाज, चेन्नई की कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का शानदार अनुभव कराया।
टूर्नामेंट में राजेश्वर क्रिकेट क्लब, आंजणा स्टार इलेवन, माताजी वारियर्स, आहोर फाइटर्स, श्री चरणनाथ क्रिकेट क्लब, श्री चौधरी टाइटंस कोवुर, किशनारामजी क्रिकेट क्लब, श्री रामदेव क्रिकेट क्लब और आपेश्वर किंग इलेवन जैसी टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी टीमों ने पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत और अभ्यास के दम पर खिताब जीतने के लिए जोरदार संघर्ष किया।

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच आहोर फाइटर्स और राजेश्वर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आहोर फाइटर्स के कप्तान लुंबाराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजेश्वर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आहोर फाइटर्स की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने साहस और संयम का परिचय देते हुए शानदार वापसी की। अंततः आहोर फाइटर्स ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
पुरस्कार विजेता खिलाड़ी
फाइनल मैच के हीरो रमेश पटेल सियाणा रहे, जिन्होंने निर्णायक प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के लिए रवि पटेल को “बेस्ट बॉलर” चुना गया, जबकि गोविन्द पटेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब प्रदान किया गया।

दर्शक लोग मैच का आनन्द लेते हुए
समाजजनों की रही सराहनीय उपस्थिति
समाज के वरिष्ठ नरिगाराम ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने समाज के युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष तगाराम, संरक्षक जोगाराम, कोषाध्यक्ष हनुमानराम सहित कई गणमान्य सदस्य मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट की संपूर्ण व्यवस्था कलबी युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा संभाली गई, जबकि मंच संचालन भारताराम ने किया।
इस सफल आयोजन ने समाज में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को एकजुट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आयोजन से संबंधित जानकारी दिनेश जी करड़ द्वारा दी गई।
_edited.jpg)



टिप्पणियां