संयम पथ पर अग्रसर मुमुक्षु संजय पुगलिया का भव्य सम्मान समारोह
- धन्ना राम चौधरी

- 24 मार्च
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
शिवमोग्गा। शहर के गांधी बाजार स्थित स्थानक भवन में मुमुक्षु संजय पुगलिया के सम्मान में 23 मार्च 2026 ने रविवार सायं एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आगामी 29 अप्रैल 2026 को बेंगलूरु में होने वाली उनकी जैन भागवती दीक्षा के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संयम मार्ग पर अग्रसर होने के उनके निर्णय की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, शिवमोग्गा के तत्वावधान में हुआ। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुमुक्षु संजय पुगलिया का पुष्पमालाओं व अभिनंदन पत्रों के साथ सम्मान किया तथा उनके त्याग, तप और संयम के संकल्प की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में सांसारिक सुखों का त्याग कर आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होना अत्यंत प्रेरणादायक है। मुमुक्षु संजय पुगलिया का यह निर्णय समाज के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है, जो उन्हें धर्म और संयम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में जयगच्छाधिपति आचार्य प्रवर 1008 पूज्य श्री पार्श्वचंद्रजी म.सा. के आशीर्वाद तथा अणुप्पेहा ध्यान प्रणेता डॉ. श्री पदमचंद्रजी म.सा. की प्रेरणा का विशेष उल्लेख किया गया। उनके मार्गदर्शन में ही मुमुक्षु संजय पुगलिया दीक्षा पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मुमुक्षु के उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं तथा दीक्षा समारोह में अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
प्रेषक: शांतिलाल साकरिया, शिवमोग्गा
_edited.jpg)



टिप्पणियां