top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

रामनवमी पर सेवा का अनूठा उदाहरण: ऑटो चालक संघ ने किया छाछ वितरण

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 27
  • 1 min read

Updated: Apr 18

Auto drivers distribute buttermilk on Ram Navami

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर मैसूर रोड स्थित गालिअआंजनैया ऑटो चालक संघ द्वारा सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संघ के तत्वावधान में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानका एवं ठंडी छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को छाछ वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, सेवा और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है, और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा शिविर में राहगीरों, ऑटो चालकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद स्वरूप पानका और छाछ ग्रहण की। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों की सार्थकता को भी दर्शाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page