जयनगर में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव, सनातन संस्कृति पर गर्व का संदेश
- धन्ना राम चौधरी

- 27 मार्च
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 18 अप्रैल

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। जयनगर स्थित अग्रसेन भवन में फरिश्ते चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय भव्य दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। वहीं सर्वजन एकता मंच के राकेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में भजन-कीर्तन, आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
_edited.jpg)



टिप्पणियां