top of page
भारतार्थ-logo

राष्ट्रीय सुरक्षा माह में बेंगलूरु में लगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 15 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Medical staff and workers at Bengaluru health camp

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम (Bharatarth.com)

बेंगलूरु। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के 55वें वर्ष के अवसर पर समाज सेवा और जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलूरु में एक नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन और के.ई.सी. इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।


यह शिविर 15 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सत्वा सॉन्गबर्ड, बुडिगेरे क्रॉस रोड स्थित के.ई.सी. इंटरनेशनल लिमिटेड परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल व्हाइटफील्ड, श्री नारायण आई केयर और रेडिक्स डेंटल की विशेषज्ञ टीम ने सहयोग प्रदान किया।


सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।


सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के अध्यक्ष राजमणि सिन्हा ने जानकारी दी कि शिविर में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें ब्लड प्रेशर जांच, डायबिटीज जांच, सामान्य चिकित्सक परामर्श, नेत्र जांच, दंत जांच, ईसीजी एवं कार्डियोलॉजी जांच के साथ-साथ ऊंचाई और वजन की जांच भी शामिल थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।


फाउंडेशन के उपाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।


आयोजकों के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं, क्योंकि एक ही स्थान पर उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह प्राप्त हो जाती है।


कार्यक्रम के दौरान सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण पांडेय, अध्यक्ष राजमणि सिन्हा, सीआईओ नीरज शर्मा तथा के.ई.सी. इंटरनेशनल के रवि एल्ड्रिन और प्रणय मिश्रा ने सहयोग के लिए मणिपाल हॉस्पिटल के दीपक, श्री नारायण आई केयर के चला तथा रेडिक्स डेंटल के डॉ. नवीन नायर का आभार व्यक्त किया।


शिविर के सफल आयोजन में सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के प्रवीण पांडेय, राजमणि सिन्हा, नीरज शर्मा, राहुल, अविनाश, धनंजय और राजेश सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।


इस अवसर पर संस्थापक प्रवीण पांडेय ने कहा कि भविष्य में भी सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों के लिए इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।


स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page