top of page
भारतार्थ-logo

विश्व महिला दिवस पर बसवेश्वर भवन में महिलाओं का सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को मिला पुरस्कार

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 14 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Women honored at International Women's Day event

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में विनूताना सांस्कृतिक, सामाजिक एवं क्रीड़ा संगठन द्वारा 14 मार्च को बसवेश्वर भवन, लगेरे में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में महिलाओं को सदैव सम्मान और प्राथमिकता दी गई है। हमारे समाज में महिला को देवी, मां, पत्नी और बहन जैसे पवित्र रूपों में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज की महिला घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है, जो अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।


महेंद्र मुणोत ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की जागरूकता और आत्मविश्वास समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी समान रूप से स्मरण रखना आवश्यक है। जब अधिकार और कर्तव्य दोनों का संतुलन बना रहेगा, तभी समाज में वास्तविक प्रगति और समरसता संभव हो सकेगी।


कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों—सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित महिलाओं को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस सम्मान को अपने कार्यों के प्रति समाज के विश्वास और प्रोत्साहन का प्रतीक बताया।


इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का भी साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, महिला प्रतिभागी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page