top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

नई दिल्ली में आंजणा समाज युवा महासभा की प्रभावी उपस्थिति, देशहित में युवाओं के रचनात्मक कार्यों की दी जानकारी

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 6
  • 2 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के मेंबर एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप से आंजणा समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना (निंबाहेड़ा, राजस्थान) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से समाजहित एवं राष्ट्रहित में युवाओं द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


भेंट के दौरान भाजपा नेता नेपाल सिंह तथा जगदीश चौधरी सरावग से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। बैठक में सामाजिक समरसता, युवा जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन, नशामुक्ति अभियान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना ने बताया कि आंजणा समाज युवा महासभा देशभर में युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित कर रही है। संगठन द्वारा शिक्षा सहयोग, प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे अनेक रचनात्मक कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।


दिनेश प्रताप ने महासभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज आधारित संगठन यदि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करें तो उनका प्रभाव व्यापक और दीर्घकालिक होता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अंत में सभी ने समाज में एकता, शिक्षा एवं संस्कारों के संवर्धन तथा युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ सहयोग की भावना व्यक्त की। यह मुलाकात सामाजिक समन्वय और राष्ट्रहित में सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है। उपरोक्त जानकारी भैराराम चौधरी ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page