top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

आँजणा समाज युवा महासभा की बड़ी संगठनात्मक घोषणा, 7 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 2 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। आँजणा समाज युवा महासभा (अखिल भारतीय आँजणा समाज युवा महासंगठन) द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां दिनांक 01 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


जारी संगठनात्मक आदेश के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आँजणा के निर्देश पर सात राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को मजबूत आधार प्रदान करना तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित में रचनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है।


इन राज्यों में हुई नियुक्तियां

घोषणा के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

श्री दिनेश चौधरी – दिल्ली

श्री पोमाराम चौधरी (राजपुरा) – महाराष्ट्र

श्री हीरालाल चौधरी – उत्तराखंड

श्री प्रवीण चौधरी – हिमाचल प्रदेश

श्री गणेश चौधरी – पंजाब

श्री पुनमाराम चौधरी – हरियाणा

श्री सरदार पटेल – कर्नाटक

संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में संगठनात्मक विस्तार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोहन लाल आँजणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की वास्तविक ताकत है और संगठित प्रयासों से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।


राष्ट्रीय महामंत्री भैराराम चौधरी ने बताया कि संगठन आने वाले समय में देशभर में सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता एवं समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।


संगठन की इस घोषणा से विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page