top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


बंगाल में बीजेपी जीती तो ‘बंगाल का बेटा’ बनेगा मुख्यमंत्री: अमित शाह
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बीजेपी को बहुमत मिलता है, तो राज्य का मुख्यमंत्री कोई बाहरी नहीं बल्कि “बंगाल का बेटा” ही होगा।

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


बंगाल में बदलाव का दावा, शाह आज जारी करेंगे संकल्प पत्र
कोलकाता। अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ के विमोचन का ऐलान करते हुए दावा किया कि राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन से त्रस्त होकर अब परिवर्तन चाहती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में शाह ने कहा कि “टीएमसी के भय और अराजकता के माहौल से बंगाल को मुक्त करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर सीपीएम का हमला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का विवाद अब गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के बाद अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी के महासचिव एमए बेबी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट बताया है।

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


चार राज्यों में कड़ा मुकाबला, कई जगह सत्ता पर सस्पेंस
नई दिल्ली। देश के चार अहम राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चरम पर है। चुनाव से पहले आए ताजा ओपिनियन पोल ने राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि कहीं मुकाबला बेहद कांटे का है तो कहीं सत्ता वापसी की संभावना मजबूत दिखाई दे रही है।

धन्ना राम चौधरी
7 अप्रैल2 मिनट पठन


मालदा में वोटर लिस्ट विवाद उग्र: 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी चिंता
नई दिल्ली/मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कालियाचक क्षेत्र में गुस्साए लोगों की भीड़ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को करीब नौ घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस घटना ने चुनावी माहौल में तनाव बढ़ा दिया है, वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है।

धन्ना राम चौधरी
3 अप्रैल2 मिनट पठन


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में दो चरण, 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग; 4 मई को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों— पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का रविवार को औपचारिक ऐलान कर दिया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतदान अप्रैल माह में संपन्न होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को एक साथ कराई जाएगी।

धन्ना राम चौधरी
15 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page