top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

चार राज्यों में कड़ा मुकाबला, कई जगह सत्ता पर सस्पेंस

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
7 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। देश के चार अहम राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चरम पर है। चुनाव से पहले आए ताजा ओपिनियन पोल ने राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि कहीं मुकाबला बेहद कांटे का है तो कहीं सत्ता वापसी की संभावना मजबूत दिखाई दे रही है।


पश्चिम बंगाल: मामूली बढ़त, लेकिन तस्वीर अनिश्चित

294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार टीएमसी को 43 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 140 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 41 प्रतिशत वोट के साथ 130 से 150 सीटों तक पहुंच सकती है। बहुमत का आंकड़ा 148 होने के कारण यहां मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। महज 2 प्रतिशत का अंतर यह संकेत देता है कि अंतिम नतीजों में बड़ा उलटफेर संभव है।


असम: भाजपा गठबंधन की मजबूत पकड़

126 सीटों वाले असम में ओपिनियन पोल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बढ़त देता दिख रहा है। अनुमान है कि भाजपा प्लस गठबंधन को 92 से 102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस प्लस गठबंधन 22 से 32 सीटों तक सिमट सकता है। दूसरे सर्वे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त बरकरार दिखाई गई है। वोट शेयर के स्तर पर भी एनडीए 46 प्रतिशत के साथ आगे है, जो उसकी स्थिति को और मजबूत बनाता है।


तमिलनाडु: एनडीए और डीएमके के बीच कांटे की टक्कर

234 सीटों वाले तमिलनाडु में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। सर्वे के मुताबिक डीएमके को 102 से 115 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन 107 से 120 सीटों के साथ बढ़त बनाता दिख रहा है। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की पार्टी भी कुछ सीटों पर असर डालती नजर आ रही है। ऐसे में राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


केरल: त्रिकोणीय संघर्ष में यूडीएफ को बढ़त

140 सीटों वाले केरल में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन 67 से 73 सीटों के साथ आगे रह सकता है, जबकि सत्तारूढ़ लेफ्ट गठबंधन 62 से 68 सीटों पर सिमट सकता है। भाजपा को 5 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे वह राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती दिख रही है।


कई राज्यों में सस्पेंस बरकरार

इन ओपिनियन पोल के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि 2026 के चुनावों में मतदाताओं का रुझान कई जगह बंटा हुआ है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जहां कड़ी टक्कर है, वहीं असम में सत्ता वापसी के संकेत मिल रहे हैं। केरल में भी मुकाबला आखिरी दौर तक रोमांचक रहने की संभावना है। ऐसे में अंतिम नतीजे क्या होंगे, यह तो चुनावी मैदान में जनता ही तय करेगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page