top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

इस साइट पर खोजें

1897किसी भी खाली खोज के साथ परिणाम मिले

  • बेंगलूरु में राजस्थानी संस्कृति की रंगत, ‘शेखावाटी धमाल ग्रुप’ का होली विशेष चंग डांस कार्यक्रम 6 मार्च को

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। राजस्थानी संस्कृति, लोकगीतों और होली की पारंपरिक उमंग को जीवंत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बैंगलोर जंक्शन के तत्वावधान में 6 मार्च 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शेखावाटी धमाल ग्रुप द्वारा राजस्थानी परंपरा का प्रसिद्ध चंग डांस और होली के लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी हाउस ऑफ फ्रेंडशिप में शुक्रवार, 6 मार्च को रात 8 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली, लोकगीतों की स्वर लहरियां तथा विशेष फेस्टिव डिनर का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक मनोज दीक्षित और नूतन बेगानी राजस्थानी फाग और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देंगे। चंग की थाप पर गूंजने वाले ये गीत राजस्थान की लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेंगे, जिससे बेंगलूरु में बसे राजस्थानियों सहित सभी संस्कृति प्रेमियों को अपने प्रदेश की याद ताजा करने का अवसर मिलेगा। इस सांस्कृतिक संध्या में कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। इनमें रोटरी जोन एंबेसडर आरटीएन शंकर शास्त्री, जोन सेक्रेटरी आरटीएन अर्जुन मेरवाड़े, असिस्टेंट गवर्नर आरटीएन अशोक पाटिल तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी आरटीएन देवदासन किझापट शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के अध्यक्ष आरटीएन कमल कर्नानी, सचिव आरटीएन मनीष बोझ्जावर और क्लब सर्विस डायरेक्टर आरटीएन नीता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेंगलूरु में राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीत, चंग की थाप पर नृत्य, फूलों की होली और उत्सवी माहौल के साथ विशेष डिनर का भी आनंद लिया जा सकेगा। यह कार्यक्रम बेंगलूरु में रहने वाले राजस्थानी समुदाय और सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए होली से पूर्व एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होने की उम्मीद है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 9110893253 और 9343036197 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • जेजेएम स्टाम्प पेपर मामले में 100 प्रतिशत क्रिमिनल एक्टिविटी का आरोप, जीवराज ने सीबीआई जांच की मांग उठाई, श्रृंगेरी क्षेत्र में 150 करोड़ से अधिक खर्च पर सवाल

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। पूर्व मंत्री डी.एन. जीवराज ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत कथित स्टाम्प पेपर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि “100 प्रतिशत आपराधिक गतिविधि” का उदाहरण है। बुधवार को बेंगलूरु के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के जगन्नाथ भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जीवराज ने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उनका दावा है कि केंद्र सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई, लेकिन “एक भी घर तक पानी नहीं पहुंचा।” स्टाम्प पेपर की प्रामाणिकता पर सवाल जीवराज ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत के साथ हुए कई एग्रीमेंट संदिग्ध स्टाम्प पेपर पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में एक ही दिन और समय पर जारी हुए स्टाम्प पेपर के तहत एन.आर.पुरा और कोप्पा तालुक में कई एग्रीमेंट किए गए। कुछ मामलों में बोरवेल ड्रिलिंग से संबंधित 11 अनुबंध भी शामिल बताए गए हैं। उन्होंने पूर्व के चर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि अब क्यूआर कोड और यूनिक नंबर जैसी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद यदि स्कैन करने पर पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं होती, तो यह गंभीर संदेह पैदा करता है। जीवराज ने कहा कि 30 एग्रीमेंट की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और स्टाम्प पेपर की असलियत पर प्रश्नचिह्न है। बोरवेल बिलिंग में भारी अंतर पूर्व मंत्री ने बोरवेल खुदाई में भी बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनके अनुसार, तलमक्की और कडेगड्डे क्षेत्र में 228 फीट गहरे बोरवेल के लिए 587 फीट का बिल जारी किया गया। इसी प्रकार 260 फीट खुदाई के लिए भी 587 फीट का भुगतान दिखाया गया। उन्होंने दावा किया कि इन भुगतानों की राशि जारी भी कर दी गई है। बलगारू ग्राम पंचायत में 1.49 लाख रुपये का बिल जारी होने के बावजूद वहां बोरवेल का अस्तित्व नहीं होने का आरोप लगाया गया। गौरीहल्ला में भी 1.38 लाख रुपये का भुगतान बिना कार्य के किए जाने की बात उन्होंने कही। पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक में भी अनियमितता जीवराज ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए तय गहराई तक खुदाई नहीं की गई और निर्धारित गुणवत्ता के पाइप का उपयोग भी नहीं हुआ। ओवरहेड टैंक निर्माण में भी कुप्रबंधन के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जांच करने से मामला दब सकता है, इसलिए सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच आवश्यक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के पास है और श्रृंगेरी के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में यह सब हो रहा है। सरकार से जवाब की मांग जीवराज ने कहा कि यदि आरोप निराधार हैं तो सरकार को सार्वजनिक रूप से सभी दस्तावेज और कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी” और यदि आवश्यक हुआ तो कानूनी और जन आंदोलन का सहारा लिया जाएगा। अब यह देखना होगा कि राज्य सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग को स्वीकार किया जाता है। प्रेस वार्ता में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष हरतालू हलप्पा और अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

  • हुबली-धारवाड़ में राजस्थानी संस्कृति की रंगत के साथ मनाया जाएगा होली उत्सव, लोक नृत्य ‘डांडिया आंगी गैर’ होगा मुख्य आकर्षण

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) हुबली-धारवाड़। श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ (रजि.) हुबली-धारवाड़ के तत्वावधान में इस वर्ष भी पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह कार्यक्रम शनिवार 7 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री राजेश्वर भवन, कोटलींग नगर (हुबली) में किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्थानी लोक नृत्य ‘डांडिया आंगी गैर’ का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। समाज के सभी गणमान्य बंधुओं और परिवारों को इस सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा आपसी स्नेह मिलन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में महाप्रसादी के लाभार्थी के रूप में केवलराम सुपुत्र दुदाराम ठा. बागलोप ढाणा, धन्नाराम सुपुत्र नेनाराम ठा. बागलोप ढाणा,ओमाराम सुपुत्र रामाराम कोदली कल्याणपुर का विशेष सहयोग रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, सांसद जालोर-सिरोही श्री लुंबाराम चौधरी, तथा हुबली-सेंट्रल के विधायक श्री महेश टेंगिनकाई के उपस्थित रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सांसद जगदीश शेट्टर तथा कॉर्पोरेटर चेतन हिरेकेरुर भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह की अध्यक्षता सोपाराम काग करेंगे, जबकि कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सचिव वगताराम तरक के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी निभाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमएमडी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा तथा फोटो एवं वीडियो कवरेज एमके ओम स्टूडियो, सिवाना द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ही भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली के इस पारंपरिक उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

  • हुबली में ‘हीरा प्लास्टिक’ के नव-निर्मित भवन का भव्य शुभारंभ, गृह प्रवेश व व्यावसायिक कार्यक्रम में उमड़ा समाज का स्नेह

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) हुबली। शहर के प्रतिष्ठित देवासी परिवार द्वारा संचालित हीरा प्लास्टिक के नव-निर्मित आधुनिक भवन का व्यावसायिक शुभारंभ एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव-निर्मित प्रतिष्ठान का भवन विशाल, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों ने व्यवसाय के प्रति दूरदर्शिता और सुनियोजित योजना की सराहना की। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दुकान के साथ-साथ माल के भंडारण हेतु उपयुक्त गोदाम की व्यवस्था को भी अत्यंत आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सफल व्यापार के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा होना जरूरी है। इस अवसर पर गुजराती की प्रसिद्ध कहावत का उल्लेख करते हुए कहा गया — “दुकान थी घर थाय छे, पण घर थी दुकान नथी थाती।” अर्थात व्यापार से घर बन सकता है, लेकिन केवल घर से व्यापार खड़ा करना आसान नहीं होता। इसलिए जीवन में घर बनाने से पहले व्यापार और वाणिज्य को मजबूत करना आवश्यक है। देवासी परिवार के इस व्यवसायी बंधु ने अपने सरल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के साथ परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता के बल पर इस उत्कृष्ट प्रतिष्ठान का निर्माण कर व्यापार जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में श्री बाबा रामदेव मरूधर सेवा संघ, हुबली के अध्यक्ष उदाराम प्रजापत, श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ, हुबली-धारवाड़ के अध्यक्ष सोपाराम काग, पूर्व अध्यक्ष दुदाराम कोदंली, पीराराम मालवी, द प्लास्टिक हाउसवेयर एसोसिएशन, हुबली के सचिव किशोर पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।साथ ही मरूधर देवासी समाज, हुबली के मीडिया प्रभारी रतन देवासी सीलदर सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर द प्लास्टिक हाउसवेयर व्यापार मंडल, हुबली की ओर से उन्हें इस नई उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही कार्यक्रम में दिए गए स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों ने नव-निर्मित प्रतिष्ठान की सफलता तथा व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की।

  • शिवमोग्गा में आँजणा समाज का होली उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ झूमे समाजबंधु

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। [ Bhaarataarth.com ] शिवमोग्गा। होली पर्व के अवसर पर शिवमोग्गा स्थित आँजणा भवन में आँजणा समाज के लोगों द्वारा रंग, उमंग और भाईचारे के साथ पारंपरिक होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में होली के रंगों की बौछार के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समाज के कई सदस्य पारंपरिक अंदाज में एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से होली की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी अवसर है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्सव के दौरान पारंपरिक लोकधुनों के साथ युवाओं ने सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में समाज के कई परिवारों ने भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई दी और होली के इस पावन पर्व को मिलजुलकर मनाया। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों और आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। होली के इस रंगारंग आयोजन ने पूरे वातावरण को उल्लास, ऊर्जा और भाईचारे के रंग में रंग दिया।

  • नई दिल्ली में आंजणा समाज युवा महासभा की प्रभावी उपस्थिति, देशहित में युवाओं के रचनात्मक कार्यों की दी जानकारी

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के मेंबर एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप से आंजणा समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना (निंबाहेड़ा, राजस्थान) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से समाजहित एवं राष्ट्रहित में युवाओं द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। भेंट के दौरान भाजपा नेता नेपाल सिंह तथा जगदीश चौधरी सरावग से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। बैठक में सामाजिक समरसता, युवा जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन, नशामुक्ति अभियान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना ने बताया कि आंजणा समाज युवा महासभा देशभर में युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित कर रही है। संगठन द्वारा शिक्षा सहयोग, प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे अनेक रचनात्मक कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। दिनेश प्रताप ने महासभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज आधारित संगठन यदि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करें तो उनका प्रभाव व्यापक और दीर्घकालिक होता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी ने समाज में एकता, शिक्षा एवं संस्कारों के संवर्धन तथा युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ सहयोग की भावना व्यक्त की। यह मुलाकात सामाजिक समन्वय और राष्ट्रहित में सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है। उपरोक्त जानकारी भैराराम चौधरी ने दी।

  • अनुव्रत स्थापना दिवस पर गूंजा नैतिकता का संदेश, इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) शिवमोग्गा, कर्नाटका। शिवमोग्गा में स्थित तेरापंथ भवन, के.आर. पुरम रोड पर रविवार को अनुव्रत समिति, शिवमोग्गा द्वारा अनुव्रत स्थापना दिवस एवं इको-फ्रेंडली फेस्टिवल का भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ, जिससे सभागार का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो उठा। इसके पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने प्रेरणादायक अनुव्रत गीत की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थितजनों में नैतिक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से अनुव्रत शपथ ग्रहण कर अपने जीवन में नैतिकता, संयम, सत्यनिष्ठा एवं पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में अनुव्रत के आदर्श केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेरापंथ सभा के सचिव श्री चंदनमल बटेवराजी ने अनुव्रत आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुव्रत केवल एक आध्यात्मिक या सामाजिक आंदोलन नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण और समाज के नैतिक उत्थान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटे-छोटे व्रतों को जीवन में अपनाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः संभव है। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती हेमा बाफनाजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाए, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करे और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाए। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन अनुव्रत समिति, शिवमोग्गा के अध्यक्ष श्री प्रकाश चाजेड़ ने किया। अंत में समिति के सचिव श्री निखिल कोठारी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। यह आयोजन अनुव्रत के सिद्धांतों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल पहल सिद्ध हुआ। प्रेषक – शांतिलाल एच. साकरिया, शिवमोग्गा।

  • ट्रेडिंग सेक्टर के लिए लेबर कानूनों में सुधार की मांग, फेडरेशन ऑफ कर्नाटक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने लेबर मंत्री से की मुलाकात

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। कर्नाटक के व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर फेडरेशन ऑफ कर्नाटक ट्रेडर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश मांडोत ने विकास सौधा में कर्नाटक सरकार के श्रम मंत्री संतोष लाड़ से मुलाकात कर ट्रेडिंग सेक्टर के लिए श्रम कानूनों में आवश्यक सुधार करने की मांग उठाई। इस दौरान मांडोत ने थोक एवं खुदरा व्यापार, चेन स्टोर, मॉल, गोदाम तथा भंडारण डिपो से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों और व्यवसायियों को लेबर लाइसेंस प्राप्त करने, पंजीकरण कराने तथा पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण में काफी कठिनाइयों और देरी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही श्रम नियमों के अनुपालन में भी कई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। प्रकाश मांडोत ने मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि व्यापारी लंबे समय से दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकरण, नए लेबर लाइसेंस प्राप्त करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से किया जाए, ताकि व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय की भी बचत हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक राज्य डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है, इसलिए लाइसेंसिंग व्यवस्था को भी उसी दिशा में सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। मांडोत ने विशेष रूप से उन छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा, जहां कर्मचारियों की संख्या 10 से कम होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकांश छोटे व्यापारी या तो स्वरोजगार करते हैं या फिर उनके प्रतिष्ठान परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित होते हैं। ऐसे में उनके लिए अत्यधिक कागजी कार्यवाही, रजिस्टर और रिकॉर्ड बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसलिए 10 से कम कर्मचारियों वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रिकॉर्ड और रजिस्टर रखने की अनिवार्यता से छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कई अकुशल कर्मचारी लंबे समय तक एक ही स्थान पर कार्य नहीं करते। कुछ कर्मचारी एक-दो दिन में ही काम छोड़ देते हैं, तो कुछ कुछ महीनों बाद अन्य जगह अधिक वेतन या अपने घर के पास नौकरी मिलने पर काम छोड़ देते हैं। ऐसे में रिकॉर्ड और रजिस्टर बनाए रखना व्यापारियों के लिए व्यवहारिक रूप से काफी कठिन हो जाता है। इसके अलावा मांडोत ने लेबर विभाग से चेन स्टोर, बहु-स्टोर और विभिन्न शाखाओं वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए नई पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे प्रतिष्ठानों को प्रत्येक शाखा के लिए अलग-अलग लाइसेंस लेने के बजाय मुख्य शाखा या प्रशासनिक कार्यालय के माध्यम से सभी आउटलेट्स के लिए लेबर लाइसेंस प्राप्त करने अथवा नवीनीकरण की अनुमति दी जाए। इससे व्यापारिक संस्थानों के लिए प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हो सकेगी। चर्चा के दौरान महिला कर्मचारियों के कार्य समय को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। मांडोत ने कहा कि वर्तमान नियमों के अनुसार महिला कर्मचारियों को रात 8 बजे तक ही काम करने की अनुमति है, जबकि कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 15 से 25 प्रतिशत व्यापार रात 8 बजे के बाद होता है। ऐसे में पुरुष कर्मचारियों की भर्ती अधिक होती है और महिलाओं के रोजगार के अवसर सीमित हो जाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि महिला कर्मचारियों के कार्य समय को एक घंटे बढ़ाकर रात 9 बजे तक करने के विषय में सरकार अध्ययन कर निर्णय ले। इससे महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी लाभ होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सेवा, पर्यटन, आईटी और बीटी जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को रात्रि शिफ्ट में कार्य करने की अनुमति पहले से ही दी गई है। मुलाकात के दौरान श्रम मंत्री संतोष लाड़ ने सभी प्रस्तावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों को आमंत्रित कर सुझाव लिए जाएंगे। अंत में प्रकाश मांडोत ने व्यापारिक समुदाय की ओर से श्रम मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और सुधारों पर विचार करना राज्य के व्यापार और उद्योग के लिए सकारात्मक कदम है।

  • प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ द्वारा पूर्व जेडीए सचिव भागीरथ विश्नोई का भव्य स्वागत, प्रवासी समाज की एकजुटता की सराहना

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। बेंगलूरु के बोम्मनहली स्थित सिरवी समाज भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के तत्वावधान में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं जोधपुर जेडीए के पूर्व सचिव तथा अतिरिक्त जिलाधीश रहे भागीरथ विश्नोई का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रवासी राजस्थानी समाज के कई गणमान्य सदस्य और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राजपुरोहित तथा सिरवी समाज के सदस्यों ने साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भागीरथ विश्नोई का सम्मान किया। इस अवसर पर सिरवी समाज के पूर्व सचिव ओमप्रकाश बर्फा तथा समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत और प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपुरोहित का भी पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में भागीरथ विश्नोई ने प्रवासी राजस्थानी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण भारत में बसे प्रवासी बंधु जिस प्रकार प्रत्येक पर्व-त्योहार पर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है, जो भविष्य के लिए एक अमूल्य धरोहर है। विश्नोई ने यह भी आश्वासन दिया कि राजस्थान में किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यों में यदि प्रवासी समाज को कोई कठिनाई आती है तो वे अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजबंधुओं ने आपसी संवाद के माध्यम से प्रवासी समाज के विकास, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: नौवें दिन भी जारी भीषण संघर्ष, तेल ठिकानों पर हमले और मिसाइलों की बरसात

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) अंतरराष्ट्रीय डेस्क। मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष नौवें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा है। हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं और क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। ताजा घटनाक्रम में इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से ईरान के तेल डिपो और रिफाइनरियों को निशाना बनाकर बड़े हमले किए गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़ा प्रतिरोध करते हुए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की दिशा में मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूत्रों के अनुसार हाल के हमलों में ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है। तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हुए हमलों से आग लगने और उत्पादन बाधित होने की खबरें सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले इसी तरह जारी रहे तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। दूसरी ओर ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलों और ड्रोन के जरिए खाड़ी देशों की दिशा में हमले किए हैं। हालांकि संबंधित देशों की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। इसके बावजूद क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस बीच पानी और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि यदि इन महत्वपूर्ण संरचनाओं को निशाना बनाया गया तो इसका असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे मध्य पूर्व में मानवीय और आर्थिक संकट गहरा सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील कर रहा है, लेकिन फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से वार्ता के संकेत नहीं मिले हैं। दोनों ओर से हमले और पलटवार जारी हैं, जिससे स्थिति और अधिक विस्फोटक होती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही कूटनीतिक पहल नहीं हुई तो यह संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है, जिसका असर वैश्विक राजनीति, व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी देखने को मिल सकता है।

  • शिकारपुरा धाम के 144वें जन्मोत्सव व रामनवमी मेले का मुख्यमंत्री को निमंत्रण

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आज शिकारपुरा धाम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शिकारपुरा धाम में आयोजित होने वाले श्री राजेश्वर भगवान के 144वें जन्मोत्सव एवं रामनवमी मेले में पधारने का सादर निमंत्रण दिया। शिकारपुरा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिकारपुरा धाम में प्रतिवर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राजेश्वर भगवान का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु धाम में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट करते हुए आग्रह किया कि वे इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने भी इस पावन आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता, संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर राजस्थान सरकार संसदीय कार्य मंत्री, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पचपदरा विधायक अरुण अमराराम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल पाली, मंगलाराम चौधरी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विसनाराम चौधरी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजाराम आँजणा आश्रम ट्रस्ट शिकारपुरा के पदाधिकारियों मानाराम पटेल सेवानिवृत्त एडीएम, शिकारपुरा आश्रम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, हेमाराम पटेल शिकारपुरा आश्रम ट्रस्ट के सचिव, मंगलाराम वागड़ा शिकारपुरा के साथ भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे शिकारपुरा धाम में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को मेले में पहुंचने का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि श्री राजेश्वर भगवान का 144वां जन्मोत्सव और रामनवमी मेला इस वर्ष विशेष धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन, संत प्रवचनों और विशाल भक्तिमय कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

  • जातीय विवाद को हवा दे रही है सरकार: चालावाड़ी नारायणस्वामी

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। चालावाड़ी नारायणस्वामी ने राज्य सरकार पर जातीय विवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंटरनल रिजर्वेशन के मुद्दे पर सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज में भ्रम और टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलती का खामियाजा विभिन्न जातियों को आपस में लड़कर नहीं भुगतना चाहिए। शनिवार को जगन्नाथ भवन स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नारायणस्वामी ने कहा कि इंटरनल रिजर्वेशन कानून को लेकर सरकार ने जल्दबाजी और भ्रम की स्थिति पैदा की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस कानून को अभी न्यायालय से मंजूरी नहीं मिली थी, तब माननीय राज्यपाल से इस पर हस्ताक्षर क्यों कराए गए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के आंतरिक आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस संबंध में न्यायमूर्ति नागमोहन दास की रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी गई थी, जिसमें 6-6-5 के अनुपात में वर्गीकरण का सुझाव दिया गया था। नारायणस्वामी ने कहा कि राज्यपाल द्वारा 24 तारीख को इस कानून पर हस्ताक्षर भी किए गए, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने इसे स्पष्ट रूप से लागू करने के बजाय अलग-अलग विभागों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने धारवाड़ विश्वविद्यालय, बैंगलोर विकास प्राधिकरण और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम जैसे विभागों में ए, बी और सी श्रेणियों की घोषणाएं कर दीं, जिससे नियुक्तियों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर असमंजस बढ़ गया है। उन्होंने पूछा कि जब 56 हजार पदों पर भर्ती की बात की जा रही है, तो उसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का हिस्सा किस प्रकार तय किया जाएगा। नारायणस्वामी ने कहा कि सरकार की इस नीति से समाज में अनावश्यक विवाद और असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की सरकार पहले भी जातियों को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है और अब आंतरिक आरक्षण के मुद्दे पर भी वही स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार को पारदर्शिता के साथ स्पष्ट नीति बनाकर इसे लागू करना चाहिए, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों में भ्रम और टकराव की स्थिति पैदा न हो। इस दौरान भाजपा नेता रुद्रयाह भी मौजूद रहे।

bottom of page