top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सादगी की मिसाल: ममता की संपत्ति 15 लाख के आसपास

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
9 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

कोलकाता। ममता बनर्जी एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। लगातार तीन कार्यकाल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल अपने हलफनामे में कुल संपत्ति महज 15.37 लाख रुपये घोषित की है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, ममता बनर्जी के पास न तो खुद का घर है, न गाड़ी और न ही किसी प्रकार की कृषि भूमि। उनकी घोषित संपत्ति पूरी तरह चल संपत्ति के रूप में है, जो उनके सादगीपूर्ण जीवनशैली को दर्शाती है।


संपत्ति में आई कमी

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 के चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 16.72 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 15,37,509 रुपये रह गई है। यानी पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में लगभग 1.3 लाख रुपये की कमी दर्ज की गई है।


बैंक जमा और नकद राशि

ममता बनर्जी की कुल संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा बैंक जमा का है। उनके खातों में 12.7 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है। वहीं, उनके पास नकद राशि 75,700 रुपये है, जो 2021 में घोषित 69,255 रुपये से थोड़ी अधिक है। इसके अलावा, चुनाव खर्च के लिए खोले गए खाते में 40,000 रुपये मौजूद हैं।


सीमित आभूषण

हलफनामे के अनुसार, ममता बनर्जी के पास मात्र 9 ग्राम 750 मिलीग्राम सोना है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 1.45 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने किसी अन्य प्रकार की बहुमूल्य संपत्ति या निवेश का उल्लेख नहीं किया है।


न देनदारी, न आपराधिक मामला

महत्वपूर्ण बात यह है कि ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में किसी भी प्रकार की देनदारी या आपराधिक मामले से साफ इनकार किया है। यह स्थिति वर्ष 2021 के हलफनामे के समान ही बनी हुई है।


भवानीपुर से चुनावी मैदान में

इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन दाखिल करते हुए अपनी शैक्षणिक योग्यता, आय और संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक की हैं, जिन्हें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।


सादगी ही पहचान

भारतीय राजनीति में जहां कई नेताओं की संपत्ति करोड़ों में होती है, वहीं ममता बनर्जी का यह हलफनामा उन्हें एक अलग पहचान देता है। सादगी और सामान्य जीवनशैली के लिए जानी जाने वालीं ‘दीदी’ की यह छवि उनके समर्थकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को और मजबूत करती है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page