भव्य आयोजन में झलकी आस्था और सेवा भावना
- धन्ना राम चौधरी

- 8 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। जेसी नगर में श्री विद्या विनायक युवक संघ द्वारा नगर देवताओं अण्णम्मा देवी, बंडे महाकाली देवी एवं सर्किल मारामादेवी का भव्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल के बीच भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय वातावरण में देवी मां की आराधना की गई।
उत्सव के दौरान विशेष अतिथि के रूप में पधारे महेंद्र मुणोत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी मां के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके इस सराहनीय प्रयास की उपस्थित जनों ने खूब प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा महेंद्र मुणोत का सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
_edited.jpg)



टिप्पणियां