top of page
भारतार्थ-logo

भाजपा युवा नेता मनोहर नागर का जन्मोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 1 अप्रैल
  • 2 मिनट पठन
मनोहर नागर जन्मोत्सव पर समर्थकों द्वारा सम्मान समारोह

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

मध्य प्रदेश के बेरसिया विधानसभा क्षेत्र के निवासी, सहज और सरल स्वभाव के धनी, जनसेवक, सनातन प्रेमी एवं राष्ट्रवादी भाजपा युवा नेता मनोहर नागर जी का जन्मोत्सव सनातन संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा-चौदस (दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार) को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मनोहर नागर जी ने अपने आराध्य प्रभु श्री राम एवं संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भाग लिया।

जन्मोत्सव के मौके पर उनके निवास एवं अन्य स्थानों पर शुभचिंतकों, मित्रों और सहयोगियों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

(फोटो में) मनोहर नागर जी अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ सम्मान ग्रहण करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के माध्यम से भी उन्हें बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।

मनोहर नागर जी ने सभी शुभचिंतकों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह एवं समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

मित्रों एवं सहयोगियों के अनुसार, मनोहर नागर जी एक सनातनप्रेमी, राष्ट्रवादी और प्रखर हिंदुत्ववादी छवि के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और हर कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

वर्तमान में वे धाकड़ महासभा युवा संघ, मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति, मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

✍️ स्रोत: स्थानीय संवाददाता मनोहर नागर जी 🌐 Website: https://www.bhaarataarth.com


अन्य समाचार भी पढ़ें:

देश और राज्य की ताजा राजनीतिक हलचल, बयानबाजी और नीतिगत फैसलों की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेशके हर जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, विकास, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्ट

क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों की ताजा अपडेट, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और विश्लेषण

फिल्म, टीवी और वेब सीरीज की दुनिया की खबरें, सेलिब्रिटी अपडेट और रिव्यू

लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और विश्लेषण

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page