top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

ईमानदारी की मिसाल: यात्री ने ट्रेन में मिले 50 हजार रुपये रेलवे पुलिस को सौंपे

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 2 hours ago
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

गुतकल/यादगीर। आंध्रप्रदेश के गुतकल जंक्शन से शुरू हुई एक रेल यात्रा के दौरान एक यात्री ने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। गाड़ी संख्या 20953 चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे उम्मेदाराम चौधरी को उनकी सीट के नीचे लावारिस हालत में 50 हजार रुपये की नकदी मिली, जिसे उन्होंने बिना किसी लालच के रेलवे प्रशासन को सौंप दिया।


जानकारी के अनुसार, उम्मेदाराम चौधरी, जो लच्छाराम चौधरी के पुत्र एवं तिरगटी समदड़ी के निवासी हैं, गुतकल जंक्शन से ट्रेन के स्लीपर कोच S3 में सीट संख्या 39 पर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी नजर सीट के नीचे पड़े एक पैकेट पर पड़ी। जब उन्होंने उसे जांचा तो उसमें 50 हजार रुपये नकद मिले।


इस अप्रत्याशित स्थिति में भी उम्मेदाराम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन के टिकट परीक्षक (TTE) से संपर्क किया और पूरी राशि उन्हें सौंप दी। इसके बाद TTE ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए उक्त राशि को कर्नाटक के यादगीर रेलवे पुलिस थाने में जमा करवा दिया।


रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राशि को सुरक्षित रूप से जमा कर लिया गया है और उसके वास्तविक मालिक की तलाश की जा रही है। वहीं, इस सराहनीय कार्य के लिए उम्मेदाराम चौधरी की प्रशंसा की जा रही है।


आज के दौर में, जहां छोटी-छोटी बातों पर लोग अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं, वहीं उम्मेदाराम चौधरी ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देकर यह साबित कर दिया कि सच्चाई और नैतिकता आज भी समाज में जीवित है। उनका यह कदम न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देता है। उपरोक्त जानकारी हनुमानराम पटेल सिंधगी ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page