top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

राजेश्वर भगवान जन्मोत्सव पर भक्ति का सागर, शिक्षा-संस्कार व सेवा का लिया संकल्प

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 28
  • 2 min read

Updated: Apr 18

Men in turbans holding awards at a ceremony

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ, बेंगलूरु के तत्वावधान में कलबी-आँजणा समाज के आराध्य राजेश्वर भगवान की 144 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पैलेस मैदान स्थित प्रिंसेज श्राइन सभागार में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया।


जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत प्रातःकाल मागड़ी रोड स्थित संत राजाराम महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती से हुई। इसके पश्चात मुख्य समारोह प्रिंसेज श्राइन सभागार में आयोजित किया गया, जहां राजेश्वर भगवान के दरबार के समक्ष दीप एवं ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और ज्योत दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।


Farmers gathered in a large hall

संघ के अध्यक्ष दुर्गाराम पटेल ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकर गुर्जर, जय कर्नाटक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश गौड़ा, इसरो के वैज्ञानिक मोहनराम मालवी तथा भाजपा प्रवासी संघ के अध्यक्ष रमेशकुमार पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का संघ की ओर से साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा एवं संस्कारों को प्रगति का मूल आधार बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज ने निरंतर उन्नति करते हुए विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने राजेश्वर भगवान के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत संघ की साधारण सभा भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थियों को साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव भीमाराम भुरिया ने वार्षिक कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष मंगलाराम कोंदली ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपाध्यक्ष कलाराम चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ।


Large indoor gathering of women in traditional attire

इस अवसर पर संरक्षक छोगाराम आकोदिया, पूर्व अध्यक्ष नाथूराम पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान किया। आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं में राजेश्वर सेवा मंडल एवं राजेश्वर महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सचिव भीमाराम द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।

सेवा भाव का उदाहरण: रक्तदान शिविर आयोजित

जन्मोत्सव समारोह के दौरान सेवा कार्यों को भी विशेष महत्व दिया गया। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस पहल को समाज में सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

शिक्षा व सामाजिक सुधार का संदेश

राजेश्वर भगवान ने समाज को अज्ञानता से ज्ञान की ओर अग्रसर करने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने जाति, धर्म एवं रंग के भेदभाव को समाप्त करने, बाल विवाह और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु निरंतर प्रयास किए। साथ ही नशीली वस्तुओं से दूर रहने और आत्मनिर्भरता अपनाने का संदेश देकर एक सशक्त, संगठित एवं शोषणमुक्त समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। समारोह में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय, अनुशासित और प्रेरणादायी बना रहा।

1 Comment

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Shankarlal Choudhary
Shankarlal Choudhary
Mar 28
Rated 5 out of 5 stars.

Excellence!! On the occasion of Bhagwan Rajaramji's birth anniversary, our Rajasthan CM, Bhajan Lalji Sharma, came. It felt really good.

Edited
Like
bottom of page