top of page
भारतार्थ-logo

पँख फाउंडेशन का अनूठा सेवा अभियान: पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और बुजुर्गों की सेवा के लिए समाज से सहयोग की अपील

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 12 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Man and woman in masks holding a brown and white dog.

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

शिवमोग्गा। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय पँख फाउंडेशन पेण द्वारा वसुंधरा संरक्षण, जीवदया रक्षा तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए एक अनोखी पहल की गई है। संस्था ने समाज के लोगों से छोटी-छोटी आर्थिक सहभागिता के माध्यम से इन सेवाकार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया है।


संस्था से जुडे जीवदया प्रेमी शांतिलाल साकरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पँख फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से बुजुर्गों की टिफिन सेवा, जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता, अबोल जीवों की रक्षा व उपचार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इन सेवाओं को लगातार जारी रखने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है।


  • Four volunteers planting saplings, supporting environmental protection.

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बड़ी राशि का सहयोग नहीं दे सकता, तो वह हर महीने मात्र 151 रुपये का योगदान देकर भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बन सकता है। आपकी यह छोटी-सी मदद किसी बुजुर्ग की भोजन सेवा, किसी घायल पशु के उपचार या पर्यावरण संरक्षण के कार्य में उपयोगी साबित हो सकती है।


फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर भी इन सेवाओं में योगदान देकर समाजहित के कार्यों में सहभागी बन सकते हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि सहयोग करने वाले दानदाताओं के नाम के साथ सोशल मीडिया पर विशेष धन्यवाद वीडियो भी साझा किया जाएगा।


  • Two women petting a dog, demonstrating animal welfare

पँख फाउंडेशन द्वारा संचालित सेवाओं के लिए सहयोग राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—

बुजुर्गों की टिफिन सेवा: 1100 रुपये

अबोल जीवों की रक्षा एवं उपचार: 700 रुपये

पक्षियों को दाना सेवा: 500 रुपये

पेड़ बचाओ (वसुंधरा संरक्षण): 650 रुपये

मासिक सहयोग: 151 रुपये

संस्था ने अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोगों से संपर्क करने की अपील की है। संपर्क: शांतिलाल साकरिया, शिवमोग्गा मोबाइल: 8970803975


पंख फाउंडेशन अकाउंट डिटेल:

Account Name: Pankh Foundation

A/C No.: 0332102000009010

IFSC: IBKL0000332

Google Pay: 7020848808 (सीमा पुनमिया, पेण)

Mb- 9970750790


संस्था ने अनुरोध किया है कि सहयोग राशि भेजने के बाद अपना नाम, स्थान और संपर्क नंबर संदेश के माध्यम से अवश्य सूचित करें, ताकि दानदाताओं को उचित रूप से आभार प्रकट किया जा सके।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page