top of page
भारतार्थ-logo

शिवमोग्गा में तीन दिवसीय होली महोत्सव का भव्य आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 28 फ़र॰
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च


Women celebrating International Women's Day with colorful powder

भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी।

शिवमोग्गा (कर्नाटक)। राजस्थानी विष्णु समाज सेवा ट्रस्ट (रजि.), शिवमोग्गा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय यह होली महोत्सव 02 मार्च 2026 से 04 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर, के.आर. पुरम रोड, शिवमोग्गा निर्धारित किया गया है।


02 मार्च: महिला लूर नृत्य व होली दहन

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 02 मार्च 2026 (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) को दोपहर 3.00 बजे से 6.00 बजे तक महिला लूर नृत्य से होगा। शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विधिवत होली दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रहेगी।


03 मार्च: कलश यात्रा, आमसभा और गैर नृत्य

मंगलवार, 03 मार्च को सुबह 7.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात आमसभा का आयोजन होगा। दोपहर 3.00 बजे से 6.00 बजे तक पुनः महिला लूर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।


शाम 7.30 बजे से रात 10.30 बजे तक पारंपरिक गैर नृत्य का भव्य आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा नाश्ते की विशेष व्यवस्था रखी गई है।


04 मार्च: रंगोत्सव और सांस्कृतिक समापन

बुधवार, 04 मार्च को सुबह 8.00 बजे से 11.30 बजे तक रंग खेलने एवं बच्चों को ढूंढने का पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दोपहर 3.00 बजे से रात 10.00 बजे तक महिला लूर नृत्य एवं गैर नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन होगा। इस दिन पानी, केसर ठंडाई एवं नाश्ते की विशेष व्यवस्था रहेगी।


समाज में उत्साह का वातावरण

आयोजन समिति के अनुसार यह होली महोत्सव समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। राजस्थानी लोकनृत्य ‘लूर’ और ‘गैर’ की प्रस्तुति से शिवमोग्गा में राजस्थान की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। समस्त विष्णु समाज, शिवमोग्गा इस आयोजन का कर्ता-धर्ता है। कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र 9448681674 पर संपर्क किया जा सकता है।


आयोजकों ने समस्त समाज बंधुओं से सहपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।


प्रेषक: शांतिलाल एच. साकरिया, शिवमोग्गा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page