top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

समाज सेवा की मिसाल: चौधरी रामसिंह कुल्हरी ने दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट बेंगलूरु को ₹2.51 लाख का सहयोग दिया

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 30
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। पिछले सप्ताह कर्नाटक जाट समाज में सामाजिक एकता, सहयोग और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जब चौधरी रामसिंह कुल्हरी ने अपने निवास स्थान पर दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट (रजि.), बिन्नी मिल, बेंगलूरु के प्रतिनिधियों को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया। इस दौरान आत्मीय वातावरण में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और विकास से जुड़े कई उपयोगी सुझाव साझा किए गए।


बैठक के दौरान चौधरी रामसिंह कुल्हरी ने विशेष रूप से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर एवं समाज भवन में हाल ही में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर और समाज भवन में किए गए सुंदर, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। ऐसे कार्य समाज की आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।


उन्होंने ट्रस्ट की कार्यकारिणी, ट्रस्टियों और सभी सदस्यों के समर्पण, मेहनत और एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित में इस प्रकार का निरंतर प्रयास भविष्य में समाज को एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी स्मरण किया कि पिछले वर्ष तावरेकेरे, मागड़ी रोड स्थित नई जगह पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें समाज का स्नेह, सम्मान और अपनापन प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।


इस अवसर पर चौधरी रामसिंह कुल्हरी ने समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए ₹2,51,000/- (दो लाख इक्यावन हजार रुपये) की नगद राशि ट्रस्ट को भेंट की। उन्होंने कहा कि जब समाज के लिए पारदर्शिता और सच्चे मन से कार्य हो रहा हो, तो हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह आगे आकर सहयोग करे।


उन्होंने विनम्रता से कहा कि उन्हें इस सहयोग के बदले किसी प्रकार की प्रसिद्धि या सम्मान की अपेक्षा नहीं है। इस प्रेरणादायक पहल का उद्देश्य केवल इतना है कि समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और सहयोग की भावना अधिक से अधिक लोगों में विकसित हो। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने समाजबंधुओं को एकजुट होकर धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, विश्वास और भाईचारे से ही संभव है।


चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यापार में ईमानदारी, परिश्रम और विश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चाई और साफ नीयत ही जीवन में सफलता का वास्तविक आधार है। उन्होंने समाज को यह संदेश भी दिया कि एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की भावना से ही समाज सशक्त बनता है। आपसी सहयोग और उत्साहवर्धन से ही समाज संगठित और प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ सकता है।


चौधरी रामसिंह कुल्हरी के प्रेरणादायक विचारों और उदार सहयोग ने सभी उपस्थित सदस्यों को गहराई से प्रभावित किया। दि कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट ने उनके इस सहयोग, स्नेह एवं समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page